फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana state song will now resonate in government schools once a week

Gurugram News: सरकारी स्कूलों में अब सप्ताह में एक दिन गूंजेगा हरियाणा राज्य गीत

Thu, 23 Jul 2026 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Haryana state song will now resonate in government schools once a week
गुरुग्राम। जिले के सरकारी विद्यालयों में अब विद्यार्थियों को हरियाणा की संस्कृति से जोड़ने के लिए सप्ताह में एक दिन हरियाणा राज्य गीत का गायन कराया जाएगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक सरकारी विद्यालय में सप्ताह में एक दिन सुबह प्रार्थना सभा के बाद हरियाणा राज्य गीत गाया जाएगा। इसके लिए राज्य गीत के लिरिक्स और एमपी-3 सभी विद्यालयों तक पहुंचाए जाएंगे, ताकि शिक्षक और विद्यार्थी पहले से इसका अभ्यास कर सकें। स्कूल मुखियाओं को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि राज्य गीत की प्रतियां विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाएं और जरूरत पड़ने पर उनका प्रिंट निकालकर वितरित किया जाए। इसके अलावा जिन विद्यार्थियों द्वारा प्रतिदिन प्रार्थना सभा का संचालन किया जाता है, उन्हें राज्य गीत का नियमित अभ्यास कराया जाएगा, ताकि वे पूरे विद्यालय के साथ इसका सही ढंग से गायन करा सकें। स्कूलों के हाउस सिस्टम के माध्यम से भी राज्य गीत का नियमित अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed