फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana School Education Board's 10th-12th examination will be held at 62 centers

Gurugram News: 62 केंद्रों पर होगी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा

Mon, 27 Feb 2023 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Haryana School Education Board's 10th-12th examination will be held at 62 centers
परीक्षाएं नकल रहित, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तैयारी पूरी स्पोर्ट्स
विज्ञापन

सससंवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वी की परीक्षा 62 केंद्रों पर होगी। नकल रहित और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न करवाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। डीसी अजय कुमार ने कहा कि 27 फरवरी से आरंभ हो रही बोर्ड की की वार्षिक परीक्षाओं को पूरी तरह सजग एवं सतर्क है। उन्होंने कहा जिला में नकल रहित परीक्षाएं आयोजित कराना प्रशासन का प्राथमिक एवं मुख्य उद्देश्य है।
डीसी ने मुख्य सचिव हरियाणा संजीव कौशल की वीसी के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के तहत परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं ताकि नकल रहित परीक्षाएं आयोजित की जा सकें। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं व इंतजाम सुनिश्चित करें ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न आए। यदि किसी परीक्षा केंद्र की चहारदीवारी, खिड़कियां, जंगले आदि टूटे हुए हैं या किसी प्रकार की असुविधा है तो उसे तुरंत रिपेयर करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे सभी परीक्षा केंद्रों का फिजिकल वेरिफिकेशन करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड व प्रशासन नकल रहित निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षाएं करवाने के लिए कृत संकल्प हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा दसवीं व बारहवीं की रीक्षाओं में किसी भी तरह की नकल, हेराफेरी और गड़बड़ी को रोकने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि जिले के प्रशासनिक अधिकारी आपसी तालमेल से दसवीं व बारहवीं की परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न करवाने में सहभागी बनेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में बोर्ड परीक्षाओं के तहत 62 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स :

एसपी वरुण सिंगला ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं ताकि परीक्षार्थी शांतिपूर्ण माहौल में तनावमुक्त होकर परीक्षा दे सकें । उन्होंने कहा कि जिलाधीश द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से नकल रहित परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई है। अवहेलना करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा और अन्य किसी प्रकार की अवांछित गतिविधि नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed