फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana players performed brilliantly in National Gymnastics Championship

Gurugram News: नेशनल जिमनास्टिक चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Wed, 13 Aug 2025 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Haryana players performed brilliantly in National Gymnastics Championship
गुरुग्राम। देहरादून में 7 से 10 अगस्त तक महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित एक्रोबैटिक, ट्रैम्पोलिन और टम्बलिंग बॉयज एवं गर्ल्स नेशनल जिमनास्टिक चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर इतिहास रचा। एक्रोबैटिक जिमनास्टिक में खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते। पुरुष वर्ग में राहुल यादव, सचिन, शिवम और सागर ने स्वर्ण व रजत पदक जीतने में अहम योगदान दिया। ट्रैम्पोलिन में सब-जूनियर गर्ल्स वर्ग में श्रिष्टि सिसोदिया ने कांस्य और जूनियर बॉयज वर्ग में प्रत्यक्ष नेगी ने रजत पदक जीता। जूनियर पुरुष टीम प्रत्यक्ष नेगी, उत्कर्ष मदान, कृष, अमन कदम ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि सीनियर पुरुष टीम ऋतिक, चिराग दास, तनिष्क शर्मा, शिवम ने बेस्ट ऑफ 5 में जगह बनाई। टीम कोच कपिल शर्मा, सूरज सिंह, टीम मैनेजर संजय शर्मा, देवेंद्र आहूजा, अभिषेक त्रिपाठी और शिवानी ने खिलाड़ियों को सहयोग दिया। गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा और हरियाणा जिमनास्टिक्स एसोसिएशन के प्रधान सूरज पाल अमु ने बधाई दी। कार्यकारी अध्यक्ष परशुराम ने प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed