फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana Nuh khalilpur village stone pelting firing between 2 group 9 injured fir against 70 tension today also

हरियाणा: खलीलपुर गांव में दो समुदायों के बीच जमकर हुई फायरिंग और पथराव, नौ घायल, एक पक्ष के 70 के खिलाफ FIR

Tue, 21 Feb 2023 12:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 21 Feb 2023 12:42 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार झगड़ा सोमवार की सुबह 9.00 बजे के करीब हुआ। सोमवार को गांव में हुए झगड़े के दौरान एएसपी उषा कुंडू भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत लेकर किसी तरह झगड़े पर काबू पाया। वहीं फिलहाल गांव में हुए झगड़े के चलते मंगलवार को भी तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
Haryana Nuh khalilpur village stone pelting firing between 2 group 9 injured fir against 70 tension today also
नूंह में हिंसक झड़प के बाद तनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले के खेड़ा खलीलपुर गांव में सोमवार सुबह दो समुदाय के बीच झगड़ा हो गया। करीब 2 घंटे तक हुए उपद्रव में जमकर पथराव, लाठी, डंडे और फायरिंग भी हुई है। इस झगड़े में एक पक्ष के 9 लोग घायल भी हुए हैं। जिनकी शिकायत पर दूसरे पक्ष के 63 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन


सोमवार को गांव में हुए झगड़े के दौरान एएसपी उषा कुंडू भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत लेकर किसी तरह झगड़े पर काबू पाया। वहीं फिलहाल गांव में हुए झगड़े के चलते मंगलवार को भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस लगातार गांव में नजर बनाए हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झगड़ा सोमवार की सुबह 9.00 बजे के करीब हुआ। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि उनका एक लड़का बिलाल (15) पुत्र दाऊद रविवार सुबह एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल से छोड़कर कर वापस आ रहा था। इस दौरान दूसरे पक्ष के नत्थूराम गुर्जर के घर से गुजरने के दौरान विवाद हो गया और बिलाल की पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नत्थूराम गुर्जर के परिजनों ने कहा कि बिलाल तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। जहां 8 साल की बच्ची की किसी तरह बच गई। इस दौरान बिलाल को टोकने पर उल्टा बोल गया और इसके बाद झगड़ा हो गया। वहीं इस झगड़े के बीच मामला शांत हो गया। लेकिन अगले दिन सोमवार को वही विवाद फिर से शुरू हो गया।

नत्थूराम गुर्जर की ओर से शिकायत दी गई है कि अपनी कार में किसी काम से बाहर जा रहा था। जब दूसरे पक्ष एरिया से गुजरा तो एकदम से हमला करते हुए कार पर फायरिंग व पथराव कर दिया। किसी तरह वहां से भागते हुए घर पहुंचा। इसके बाद घर की तरफ हमला बोल दिया। 

वहीं इस झगड़े में नत्थूराम गुर्जर के पक्ष के 9 लोग नत्थूराम गुर्जर, जगवती, जोगिंदर, पंकज, जगनु, नरदेव, अमन, योगेश और अरुण चोट आई हैं। जिनका गुड़गांव के अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। रोजकामेव थाना एसएचओ ओमबीर के कहा कि नत्थूराम गुर्जर की शिकायत पर 63 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया हैं। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed