फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana leaders put in their best efforts in Bihar elections

Gurugram News: बिहार चुनाव में हरियाणा के नेताओं ने झोंकी ताकत

Wed, 05 Nov 2025 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Haryana leaders put in their best efforts in Bihar elections
भाजपा के कई नेता बिहार जाकर तो कुछ यहीं से कर रहे संपर्क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिहार विधानसभा चुनाव में हरियाणा भाजपा ने भी पूरा जोर लगा रखा है। गुरुग्राम के दर्जनों नेता बिहार के विभिन्न जिलों में प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार करने में लगे हैं। इसमें मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक मुकेश शर्मा, पूर्व जिला प्रधान कमल यादव व देवेंद्र भाटी समेत अन्य शामिल हैं।
गुरुग्राम में काफी संख्या में पूर्वाचल के लोग रहते हैं। ऐसे में भाजपा की इन वोटों पर पूरी नजर है। ऐसे लोगों को बिहार तक पहुंचाने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। दूसरी ओर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता बिहार में डेरा डाले हुए हैं। बिहार में उम्मीदवारों के साथ चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर भी बिहार विधानसभा चुनाव का मामला गर्म है और सभी की नजरें बिहार चुनाव पर टिकी हुई हैं। बिहार चुनाव को लेकर स्थानीय नेता भी सक्रिय हैं। कुछ बिहार गए हैं तो कुछ यहीं से बिहार के लोगों से संपर्क कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव भी बिहार चुनाव प्रचार में गए हैं।
विज्ञापन

विधायक मुकेश शर्मा जुटे हैं प्रचार में
गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव के अंतर्गत एनडीए के समर्थन में बिहार प्रवास पर हैं। अपने दौरे के दौरान वे लगातार बक्सर विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच जाकर संवाद कर रहे हैं, लोगों से मिलकर एनडीए के समर्थन में मतदान की अपील कर रहे हैं। शर्मा पिछले कई दिनों से कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनसंपर्क अभियान, डोर-टू-डोर प्रचार, और बाइक रैली जैसे विभिन्न आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इन अभियानों के माध्यम से वे जनता को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दे रहे हैं। विधायक ने कहा कि बिहार में कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का अपार समर्थन यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि इस बार फिर से एनडीए की लहर पूरे राज्य में चल पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं से बातचीत-
एनडीए सरकार ने बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया है। बिहार की जनता अब विकास और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है। यह उत्साह एनडीए के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है। -मुकेश शर्मा, विधायक गुरुग्राम
गुरुग्राम जिला के प्रधान रह चुके कमल यादव भी बिहार चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए के प्रति लोगों को विश्वास बढ़ा है और उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। लोग विकास और सुरक्षा को लेकर डबल इंजन की सरकार चाहते हैं। - कमल यादव, पूर्व जिला प्रधान गुरुग्राम
लोकतंत्र में चुनाव का काफी महत्व है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर पूर्वाचल के लोगों को बिहार जाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बिहार में भी जाकर एनडीए प्रत्याशियों का प्रचार किया जा रहा है।- देवेंद्र भाटी, भाजपा नेता

बिहार में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनसंपर्क अभियान जैसे कार्यक्रम में चला रहा हूं। बिहार के लोग स्थाई शासन और सुरक्षा के साथ डबल इंजन की सरकार चाहते हैं।- उषा प्रियदर्शी, भाजपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed