{"_id":"650d931a60a2690abc02f0bf","slug":"haryana-is-making-ncr-a-warehousing-and-logistics-hub-manohar-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-14915-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सभी हरियाणा संस्करणों के ध्यानार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सभी हरियाणा संस्करणों के ध्यानार्थ
विज्ञापन
एनसीआर को वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक हब बना रहा है हरियाणा : मनोहर
2024 के अंत तक हरियाणा के हर जिले से कम से कम एक राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरेगा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को मानेसर स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के क्षेत्रीय वितरण केंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों के सहयोग से हम अपने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित कर रहे हैं। प्रदेश में 17 राष्ट्रीय राजमार्ग स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 8 बन गए हैं और 9 पर कार्य चल रहा है। वर्ष 2024 के अंत तक ये सभी बन जाएंगे और हरियाणा के हर जिले से कम से कम एक राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरेगा।
गुरुग्राम में ग्लोबल सिटी और मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है। नारनौल में 886 एकड़ क्षेत्र में एकीकृत मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स हब विकसित किया जा रहा है। इसकी लागत 700 मिलियन अमरीकी डालर होगी। इसे दिल्ली- मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर प्रोजेक्ट के सहयोग से विकसित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लॉजिस्टिक्स हब के लिए इको-फ्रेंडली और कॉस्ट इफेक्टिव ट्रांसपोर्टेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है। लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी को और सुधारने की दिशा में व्यवस्थित ढांचागत विकास के लिए अनेक प्रोजेक्ट शुरू किये हैं। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे यहीं से गुजर रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे और रेलवे का वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर भी इसी क्षेत्र से गुजर रहा है। गुरुग्राम- अलवर रोड पर काम चल रहा है। इसके अलावा, केएमपी एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ लगभग 6 हजार करोड़ रुपये की लागत से हरियाणा आर्बिटल रेल कॉरिडोर बनाने की स्वीकृति भी केंद्र सरकार से मिल चुकी है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण का काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
गोदामों की ऊंचाई बढ़ाने वाला देश का पहला प्रदेश हरियाणा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि फ्लिपकार्ट समूह हर महीने 14 लाख से अधिक विक्रेताओं के 50 करोड़ ग्राहकों को सामान की डिलीवरी कर रहा है। हरियाणा में फ्लिपकार्ट ने 95 हजार से अधिक स्थानीय नौकरियां पैदा की हैं। स्वयं सहायता समूहों और महिला उद्यमियों को समर्थन दिया है और स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा दिया है। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप गोदामों की ऊंचाई 15 मीटर से बढ़ाकर 21 मीटर और उन तक पहुंचने की दूरी 90 मीटर से बढ़ाकर 135 मीटर की है। यही नहीं, हमने महिला सशक्तिकरण के लिए वेयर हाउसिंग में महिलाओं को रात की पाली में काम करने की अनुमति दी है। लॉजिस्टिक और वेयरहाउस को उद्योग के बराबर माना जाता है, इसलिए इन्हें भी अन्य उद्योगों के समान आर्थिक प्रोत्साहन दिए जाते हैं। इन्हें स्टाम्प ड्यूटी की शत-प्रतिशत प्रतिपूर्ति की जाती है। 7 साल की अवधि के लिए 100 प्रतिशत विद्युत ड्यूटी की छूट दी जाती है। प्रदेश के सी व डी खंडों में ईडीसी (अतिरिक्त विकास शुल्क) की 50 प्रतिशत प्रतिपूर्ति की जाती है।
सफलता का मंत्र तीन टी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सफलता का मूल मंत्र तीन टी में छिपा है। यह हैं ट्रस्ट यानि विश्वास, ट्रांसपेरेंसी यानि पारदर्शिता और टाइम लाइन यानि समयबद्धता।
-- -- -- -- -- --
आईआईटी औद्योगिक इकाइयों के साथ मिलकर कार्यबल तैयार करें : दुष्यंत
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कंपनी प्रबंधन आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाणा सरकार द्वारा संचालित राजकीय औद्योगिक इकाइयों के साथ करार कर अपनी सुविधा व जरूरत के हिसाब से कुशल कार्य बल तैयार कर सकता है। कोई भी औद्योगिक संस्थान अपनी जरूरत के अनुरूप आईटीआई में विभिन्न कोर्सेज की भी शुरुआत कर सकता है। पातली हाजीपुर का क्षेत्रीय वितरण केंद्र हरियाणा के इतिहास में ऐसा पहला सिंगल फैसिलिटी केंद्र होगा जहां एक साथ दस हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद में वर्ष 2024-25 तक हरियाणा का लगभग 14 लाख करोड़ रुपये का योगदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम में विधायक सुधीर सिंगला, जेजेपी के जिला अध्यक्ष श्योचन्द यादव, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, उपायुक्त निशान्त कुमार यादव, फ्लिपकार्ट से सीएफओ साकेत चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।