फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana has special relationship with former President of America and President Donald Trump

हरियाणा का अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से रहा है खास नाता

Mon, 24 Feb 2020 06:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 24 Feb 2020 06:36 AM IST
विज्ञापन
Haryana has special relationship with former President of America and President Donald Trump
गुरुग्राम के गांव कार्टरपुरी में भ्रमण करते अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमीकार्टर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणा से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर और वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से गहरा नाता है। गुरुग्राम के गांव कार्टरपुरी का नाम अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर पर रखा गया है, वहीं गुरुग्राम में ही डोनाल्ड ट्रंप के नाम से एक ट्रंप टॉवर बना हुआ है। वहीं, नूंह जिला के एक गांव का नाम भी ट्रंप गांव के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन


गांव कार्टरपुरी के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति करतार सिंह बघेल ने बताया कि जिमी कार्टर जब अमेरिका के राष्ट्रपति थे तो वह जनवरी 1978 में हरियाणा में गुरुग्राम जिले के दौलतपुर नसीराबाद गांव में आए थे। इस दौरान उन्होंने सभी ग्रामीणों से मुलाकात की थी। कार्टरपुरी के ग्रामीणों ने उनके आने की यादों को आज तक संजोकर रखा है। ग्रामीण करतार सिंह बघेल ने बताया कि जिमी कार्टर की मां लिटियन कार्टर गांव में नर्स थीं। वह गांव में जेलदार सरफराज की हवेली पर रहती थीं।
विज्ञापन


इस दौरान जिमी कार्टर उनके गर्भ में थे। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान लिटियन कार्टर मुंबई चली गईं। वर्ष 1947 में देश आजाद होने के बाद हुए वह अमेरिका चली गईं। बघेल ने बताया कि अपनी मां के कहने पर जिमी भारत आने के बाद गांव में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब गांव में जिमी कार्टर आए थे तो वह अमेरिका के राष्ट्रपति थे। उस समय उनके साथ उस समय देश के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई, हरियाणा के मुख्यमंत्री चौधरी देवी लाल आदि कई बड़े नेता भी आए थे। उनका कार्यक्रम दौलतपुर नसीराबाद के पंचायत घर में रखा गया था। प्रधानमंत्री के प्रस्ताव पर गांव का नाम कार्टरपुरी रख दिया गया था।

नूंह जिलें में है ट्रंप के नाम पर गांव का नाम

नूहं जिला में मरोड़ा गांव को अब ट्रंप गांव के नाम से जाना जाता है। मरोड़ा गांव में करीब सौ से ज्यादा घरों में शौचालय नहीं थे। एक टीवी चैनल पर ग्रामीण महिलाओं ने इसको लेकर अपना दर्द बयां किया था।

इसके बाद इस गांव में शौचालय बनाने का काम निजी सामाजिक संस्था सुलभ इंटरनेशनल ने शुरू किया। इसी संस्था ने गांव का नाम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रख दिया, इसके बाद से गांव को ट्रंप गांव के नाम से जाना जाता है।

वहीं दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर सिर्फ गांव ही नहीं है, बल्कि उनके नाम पर भारत की मिलेनियम सिटी, साइबर हब कहे जाने वाले गुरुग्राम में ट्रंप टावर भी है। यह टॉवर सेक्टर-65 में स्थित है। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से पहले रियल स्टेट के बड़े कारोबारी थे।

उन्होंने एक भारतीय रियल स्टेट कंपनी के साथ गुरुग्राम में कारोबार शुरू किया था। इसी दौरान इस कंपनी ने जो बिल्डिंग बनाई थी। उसका नाम ट्रंप टॉवर रख दिया गया था। करीब दो वर्ष पहले जूनियर ट्रंप ने भी गुरुग्राम का दौरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed