फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana Engineering Works Portal Closed

Gurugram News: हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल बंद

Wed, 15 Jul 2026 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Haryana Engineering Works Portal Closed
गुरुग्राम। प्रदेश सरकार का प्रमुख तकनीकी एवं वित्तीय प्लेटफॉर्म हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल (एचईडब्ल्यूपी) पिछले कई दिनों से बंद है। पोर्टल ठप होने से विभिन्न विभागों में ई-टेंडरिंग, विकास कार्यों का आवंटन, ठेकेदारों के बिल भुगतान और नए ठेकेदारों के पंजीकरण का काम प्रभावित हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, पोर्टल में सुरक्षा संबंधी गंभीर तकनीकी खामी सामने आने के बाद इसे नौ जुलाई से ऑफलाइन कर दिया गया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर सॉफ्टवेयर मेंटेनेंस का काम किए जाने की बात कह रहे हैं। पोर्टल बंद होने से 24 से अधिक विभागों के काम प्रभावित हुए हैं। पोर्टल के बंद रहने के कारण जीएमडीए, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग समेत कई एजेंसियों में नए टेंडर जारी नहीं हो पा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed