फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana Congress happy with Supreme Court's decision

Gurugram News: सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से हरियाणा कांग्रेस में खुशी

Sat, 05 Aug 2023 11:38 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 05 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Haryana Congress happy with Supreme Court's decision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने का दिया फैसला सत्य की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा राहुल गांधी की आवाज को दबाने का सपना अब खत्म हो गया है। कांंग्रेस के हर नेता व कार्यकर्ता को कानून पर भरोसा था तथा यह भरोसा सत्य हुआ। सर्वोच्च न्यायालय के इस आदेश ने साबित कर दिया है कि देश में न्याय व्यवस्था को कोई नहीं दबा सकता। प्रदेशाध्यक्ष उदयभान शनिवार को यहां जिला कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उनके साथ हरियाणा के पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल भी थे।

उदयभान ने कहा कि भाजपा को अब हर जगह मुंह की खानी पड़ रही है। एक तरफ जहां राहुल गांंधी के खिलाफ भाजपा द्वारा रचा गया षडयंत्र सामने आ गया, वहीं दूसरी तरफ नूंह में हिंसा करा लोगों का ध्यान भटकाने की भाजपा सरकार की योजना आम लोगों ने पूरी नहीं होने दी। उन्होंने कहा कि जिस इलाके में सैकड़ों वर्षों हिंदू-मुस्लिम भाईचारा बना हुआ है, वहां इस तरह की हिंसात्मक घटना को बढ़़ावा देकर उस भाईचारा को खत्म करने का काम सरकार द्वारा किया गया है। सरकार को 15 दिन पहले ही पता था कि नूंह में जलाभिषेक यात्रा के दौरान हिंसा हो सकती है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। यहां तक कि मोनू मानेसर द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान देना तथा बिट्टू बजरंगी द्वारा गलत बयान देकर हिंसा भड़काने का काम किया। उन लोगों को पहले ही सरकार को गिरफ्तार करना चाहिए था, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। सरकार उन सभी दोषियों को गिरफ्तार करें, जो इस हिंंसा में शामिल हैं। वे चाहे किसी भी समुदाय के हैं। उन्होंने कहा कि नूंह हिंसा की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed