फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana city cleanliness campaign launched

Gurugram News: हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान का हुआ आगाज

Mon, 25 Aug 2025 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Haryana city cleanliness campaign launched
डीसी अजय कुमार के नेतृत्व में लघु सचिवालय परिसर में चला स्वच्छता अभियान
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार ने प्रदेशभर में रविवार से 11 सप्ताह का हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान आरंभ किया है। गुरुग्राम को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने की दिशा में डीसी अजय कुमार के नेतृत्व में लघु सचिवालय परिसर में व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया।
सुबह 7 बजे आरंभ हुए कार्यक्रम में लघु सचिवालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। लगभग तीन घंटे तक चले इस अभियान के दौरान परिसर की सड़कों, पार्किंग स्थल और कार्यालय कक्षों की सफाई की गई तथा अनावश्यक सामान का निस्तारण किया गया। सभी विभागों ने अपने-अपने कार्यालयों को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। श्रमदान अभियान में एसडीएम परमजीत चहल, सीटीएम सपना यादव, डीपीआरओ बिजेंद्र कुमार, पूर्व ओएसडी अभिमन्यु राव, डीआरओ विजय यादव, गौरव सिंह, अनिल तंवर व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नगर निगम गुरुग्राम कार्यालय में चला सफाई अभियान

- निगमायुक्त व अतिरिक्त निगमायुक्त ने श्रमदान कर दिया स्वच्छ गुरुग्राम का संदेश
गुरुग्राम। स्वच्छता की दिशा में एक सकारात्मक पहल करते हुए नगर निगम गुरुग्राम ने रविवार को सेक्टर-34 स्थित कार्यालय में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर निगमायुक्त प्रदीप दहिया एवं अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छ गुरुग्राम का संदेश दिया। अभियान के दौरान निगमायुक्त और अन्य अधिकारियों ने एमसीजी कार्यालय के विभिन्न हिस्सों की सफाई की और कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगमायुक्त ने कहा कि साफ-सुथरे सार्वजनिक स्थल ही एक स्वच्छ शहर की पहचान होते हैं। स्वच्छता केवल एक सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य है। निगम की ओर से समय-समय पर विशेष सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े और आमजन इसमें सक्रिय भागीदारी निभा सकें। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने घर, कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने में योगदान दे तो गुरुग्राम को देश के स्वच्छ शहरों में शुमार हो सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed