फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haniya, a student of The Open Sky School, stood first in the speech competition

Gurugram News: भाषण प्रतियोगिता में द ओपन स्काई स्कूल की छात्रा हानिया रही प्रथम

Sat, 19 Aug 2023 06:39 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 19 Aug 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
Haniya, a student of The Open Sky School, stood first in the speech competition
भाषण प्रतियोगिता में द ओपन स्काई स्कूल की छात्रा हानिया रही प्रथम
विज्ञापन


- अंतर स्कूल प्रतियोगिता में 21 स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया मेमोरियल स्कूल में शनिवार को आयोजित हुई अंतर स्कूल प्रतियोगिता में 21 स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर मेजर जनरल एसके यादव, स्कूल प्रबंधक कर्नल धनराज कटारिया, निदेशिका सुमित्रा कटारिया व प्रधानाचार्या मुक्ति सुहाग ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके उपरांत लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया।
विद्यार्थियों ने हिंदी भाषण, अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता, कहानी वाचन प्रतियोगिता, फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता और समूह नृत्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। भाषण प्रतियोगिता में द ओपन स्काई स्कूल की छात्रा हानिया ने प्रथम स्थान, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया मेमोरियल स्कूल के छात्र संचित आर्य और द मौर्य स्कूल के छात्र ओजस्वी चौहान ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में लॉर्ड जीसस पब्लिक स्कूल की छात्रा कुदरत ने प्रथम स्थान हासिल किया। कहानी वाचन प्रतियोगिता में लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया स्कूल की छात्रा प्रकृति ने प्रथम स्थान, अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में द लेडी ऑफ फातिमा स्कूल के अवनी व प्रवसहज सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed