फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Half of Gurugram plunged into darkness

Gurugram News: अंधेरे में डूब गया आधा गुरुग्राम

Fri, 22 May 2026 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Half of Gurugram plunged into darkness
400 केवी क्षमता वाले बिजली घर में लगी आग, तेज धमाका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में शुक्रवार देर शाम बड़ा बिजली संकट पैदा हो गया, जब सेक्टर-72 स्थित पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के 400 केवी क्षमता वाले बिजली घर में आग लग गई। आग लगने के साथ तेज धमाका हुआ, जिससे मुख्य ट्रांसफार्मर और दो मुख्य सर्किट प्रभावित हो गए। इस घटना के बाद शहर के करीब 200 सेक्टर, कॉलोनियां और गांव अंधेरे में डूब गए।



आग लगने से सेक्टर-15, 14, 38, 44, 46, 52, 56 और मारुति स्थित 66 केवीए बिजली घर प्रभावित हो गए। इसके चलते सेक्टर-15 से लेकर सेक्टर-57 और सेक्टर-68 से सेक्टर-72 तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। सेक्टर-15 के पार्ट-1, 2 और सेक्टर-18 में भी घंटों बिजली गुल रही।
विज्ञापन



घटना की सूचना मिलते ही पावर ग्रिड और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एचवीपीएन के अधीक्षक अभियंता केके सरकार ने बताया कि बिजली लोड को दूसरे बिजली घरों पर स्थानांतरित किया जा रहा है और जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





रैपिड मेट्रो सेवा पर भी पड़ा असर
बिजली संकट का असर रैपिड मेट्रो सेवा पर भी पड़ा। सेक्टर-52 और सेक्टर-56 के बिजली घरों की सप्लाई प्रभावित होने से रैपिड मेट्रो के पहिये थम गए, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। कई यात्रियों को मेट्रो पुल पर बीच रास्ते से पैदल स्टेशन तक पहुंचना पड़ा, जो जोखिम भरा रहा। ऑफिस से लौटने वाले लोगों को लंबे समय तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा, जबकि कई यात्रियों ने घर पहुंचने के लिए कैब और अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed