{"_id":"67ed88ba205326d0c50789ee","slug":"half-a-dozen-link-roads-of-the-district-will-shine-at-a-cost-of-4-crores-gurgaon-news-c-25-1-mwt1002-102243-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 4 करोड़ की लागत से चमकेगी जिले की आधा दर्जन लिंक रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 4 करोड़ की लागत से चमकेगी जिले की आधा दर्जन लिंक रोड
विज्ञापन
विज्ञापन
-सभी सड़कें गढ्ढों में हो चुकी थी तब्दील, लंबे समय से हो रही थी बनवाने की मांग
-मार्केटिंग बोर्ड ने दी सड़कों की विशेष मरम्मत को मंजूरी
दिनेश देशवाल
नूंह। नूंह उपमंडल में पिछले कई वर्षों से जर्जर हुई सड़कों के दिन फिरने वाले है। मार्केटिंग बोर्ड ने नूंह उपमंडल की इन सात सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए चार करोड़ रुपये मंजूर किए है। निर्माण के बाद इन सड़कों से आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। बता दें कि नूंह उपमंड़ल की दर्जनभर सड़कें ऐसी हैं, जिनसे वाहन लेकर तो दूर पैदल निकालना भी दूभर हो रहा है। लोग अपने गंतव्य पर जाने के लिए इन सड़कों की बजाए दूसरे रास्तों से होकर जाते है। इससे जहां एक ओर उनकी जेब ढीली होती है, साथ ही समय भी अधिक लगता है।
-- -- -- -- -- -- -- --
इन सड़कों का होगा निर्माण व मरम्मत
नूंह उपमंड़ल में बाजड़का से बैंसी गांव के लिए जाने वाली 2.64 किलोमीटर तथा गोलपुरी से कुर्थला 2.1 किलोमीटर लंबी सड़क, इंडरी से कालियाका की 1.6 किलोमीटर, उदाका से हिलालपुर की 3 किलोमीटर तथा रेहना से बसई की 7.65 किलोमीटर लंबी सड़क 2017 शामिल है। इनके अलावा, गांगोली से खेड़ा-खलीलपुर की 2.48 किलोमीटर की सड़क 2018 तथा उजीना से नौसेरा की 3.02 किलोमीटर लंबी सड़क भी बनेगी। 2019 में बनी ये सभी सड़कें पूरी तरह से टूटकर गढ्ढों में तब्दील हो गई हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
क्या कहते हैं लोग
: खेड़ा-खलीलपुर गांव के सरपंच तनवीर, पूर्व सरपंच संतलाल खटाना, दूबालू गांव के पूर्व सरपंच जगदेव शास्त्री, बैंसी गांव के पूर्व सरपंच अरशद हुसैन, उजीना के सरपंच मुनेश फौजी, कुर्थला के सरपंच प्रतिनिधी मास्टर संजू, कालियाका के पूर्व सरपंच बीरपाल ने कहा कि ये सड़कें बिलकुल भी चलने लायक नहीं रह गई थी। सरकार ने इनके लिए बजट मंजूर कर लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
15 दिन में टेंडर प्रक्रिया होगी पूरी
: विभाग ने इन सड़कों के निर्माण कार्य के लिए 25 मार्च से लेकर 11 अप्रैल तक टेंडर लगाने का समय निर्धारित किया है। जिस एजेंसी के नाम टेंडर निकलेगा, उससे समयबद्ध करते हुए तुरंत काम पूरा कराया जाएगा। साथ ही कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के निर्देशानुसार किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही व भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों को बहुत जल्द इन चकाचक सड़कों पर चलने का अवसर मिलेगा।
-आबिद हुसैन, जेई मार्किटिंग बोर्ड नूंह।