फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Hair loss due to nutritional deficiency and excessive stress.

Gurugram News: पोषण की कमी और ज्यादा तनाव से झड़ रहे बाल

Wed, 14 Oct 2026 04:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
Hair loss due to nutritional deficiency and excessive stress.
अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे 10 फीसदी मरीज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बच्चे हो या बुजुर्ग अक्सर बाल झड़ने की समस्या से हर कोई जूझ रहा है। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में बाल झड़ने की समस्या से परेशान मरीजों की संख्या लगातार सामने आ रही है। अस्पताल के त्वचा विभाग की ओपीडी में रोजाना आने वाले मरीजों में करीब 10 प्रतिशत मरीज बाल झड़ने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।

त्वचा विभाग के डॉ. नीरज ने बताया कि सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 200 मरीज पहुंचते हैं। इनमें से लगभग 10 प्रतिशत मरीज बाल झड़ने की परेशानी से जूझ रहे होते हैं। इस हिसाब से रोजाना करीब 20 मरीज बाल झड़ने की शिकायत लेकर अस्पताल में पहुंच रहे हैं। यह समस्या लगातार मानसिक तनाव में रहना, खानपान में लापरवाही करना और शरीर में आयरन, प्रोटीन व विटामिन जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण होती है। इसके अलावा कई बार यह समस्या जेनेटिक प्रॉब्लम की वजह से भी होती है।
विज्ञापन


इस तरह से करें बचाव
बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार लेना बेहद जरूरी है। भोजन में प्रोटीन से भरपूर दालें, हरी सब्जियां, फल, अनार और केला जैसे खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए। इसके साथ ही शरीर में पोषक तत्वों की कमी न होने देना और नियमित दिनचर्या अपनाना भी जरूरी है। यदि यह समस्या लंबे समय से हो रही है तो उसे नजरअंदाज न करें। समय रहते डॉक्टर की सलाह ले नहीं तो यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed