फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   hafiz saeed villa seize Case: How did registry of Vatali property, officers investigation

हाफिज सईद से जुड़े विला कुर्क मामला: कैसे हुई वटाली की संपत्ति की रजिस्ट्री, जांच में जुटे अधिकारी

Thu, 14 Mar 2019 03:00 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: देव कश्यप Updated Thu, 14 Mar 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
hafiz saeed villa seize Case: How did registry of Vatali property, officers investigation

लश्कर सरगना हाफिज सईद के फाइनेंसर कश्मीरी व्यापारी जहुर अहमद शाह वटाली की गुरुग्राम में संपत्ति अटैच करने के मामले को देखते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। ईडी की कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने जिले की सभी संपत्तियों की जांच करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


तहसील में पंजीकृत होने वाली सभी संपत्तियों के पहचान नंबर को वसीकाओं में दर्ज करने के भी आदेश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही आला अधिकारी भी यह खंगालने में जुटे  हैं कि आखिर वटाली की संपत्ति की रजिस्ट्री किस तरह से हुई। ऐसे में रजिस्ट्री करने वाले स्टाफ में भी हलचल मची हुई है।
विज्ञापन


जिला उपायुक्त अमित खत्री ने सभी संपत्तियों की पहचान नई वसीकाओं में दर्ज करना अनिवार्य किया है। इसके अलावा पहले से पंजीकृत हो चुकी रजिस्ट्री में भी पहचान नंबर  जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस बाबत जिला उपायुक्त ने जिले के सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार को आदेश जारी किए हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को डीएलएफ फेज-2 में लश्कर सरगना हाफिज सईद के फाइनेंसर जहुर अहमद शाह वटाली के करोड़ों रुपये के फ्लैट को कुर्क किया थी। यह फ्लैट टेरर फंडिंग से फलाह ए इंसानियत फाउंडेशन के जरिए खरीदा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed