फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gymnastics players busy preparing for MP Sports Festival

Gurugram News: सांसद खेल महोत्सव की तैयारी में जुटे जिम्नास्टिक खिलाड़ी

Sat, 20 Dec 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Gymnastics players busy preparing for MP Sports Festival
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिले में 27 दिसंबर से सांसद खेल महोत्सव शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर जिले के जिम्नास्टिक खिलाड़ी अभ्यास में जुट गए हैं। सिविल लाइंस स्थित नेहरू स्टेडियम में खिलाड़ी रोजाना 3-4 घंटे की कड़ी मेहनत कर रहे हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन और खेल विभाग का सहयोग सराहनीय है। महोत्सव में एथलेटिक्स, फुटबॉल समेत कई खेलों में जिले की भागीदारी रहेगी।




प्रशिक्षक नवीन कुमार ने बताया कि इसके लिए अब बहुत ही कम समय बचा है। हमारे खिलाड़ी पिछले दो महीने से अभ्यास कर रहे हैं। फ्लोर एक्सरसाइज और रिंग्स जैसे इवेंट्स पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी का लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना है। खिलाड़ी रिया शर्मा ने कहा बताया कि वह वॉल्ट इवेंट में सर्वश्रेष्ठ देंगी। रोजाना सुबह 5 बजे से वह अभ्यास शुरू करती हैं। उनका लक्ष्य पदक जीतकर माता-पिता और जिले को गौरवान्वित करना है। अंकित यादव ने उत्साह से कहा कि कोच सर की मेहनत से सभी तैयार हैं। सांसद महोत्सव में जिले को टॉप पर लाएंगे। दीक्षा ने कहा कि फ्लोर एक्सरसाइज में नई ट्रिक्स सीखी हैं। थोड़ी घबराहट है, लेकिन टीम का साथ है। हम सब मिलकर पदक जितेंगे। वहीं, रोहन सिंह ने कहा कि पिछले राज्य स्तरीय में कांस्य पदक जीता था। अब इस महोत्सव में स्वर्ण पदक जीतने का सपना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed