फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gym operator beaten up in dispute over park on road

जिम संचालक को पीटकर गाड़ी में की तोड़फोड़, 40 हजार रुपये छीने

Tue, 22 Dec 2020 06:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Gym operator beaten up in dispute over park on road
गुरुग्राम। गांधी नगर में गाड़ी खड़ी करने पर हुए विवाद में कुछ लोगों ने जिम संचालक को बुरी तरह पीटकर उसकी गाड़ी तोड़ दी। पीड़ित ने 40 हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। शिवाजी नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही आरोपियों को अदालत से जमानत मिल गई है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर बढा निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह जिम संचालक है। सोमवार सुबह वह अपनी इनोवा गाड़ी से गांधी नगर आए थे। गाड़ी को क्षेत्र में खड़ी करने के बाद वह परिचित से मिलने के लिए चले गए। जब जा रहे थे तो स्विफ्ट डिजायर व बुलेट बाइक आई जिसे उनकी इनोवा गाड़ी के कारण गली से बाहर निकलने में दिक्कत हो रही थी। आरोप है कि जब वह अपनी कार को साइड में दीवार के साथ मिलाकर लगाने की बात कर रहे थे कि स्विफ्ट से एक व्यक्ति उतरकर आया जो गाड़ी को जबरन बाहर बैक करके ले जाने की बात करने लगा। देखते ही देखते बुलेट बाइक सवार युवक भी आ गया। बात करते हुए उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसी दौरान उन्होंने पत्थर से गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और अपने साथियों को बुलवा लिया और उन्हें भी बुरी तरह से पीटने लगे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने पीड़ित के पास मौजूद करीब 40 हजार रुपये भी छीन लिए। वारदात के बाद लोगों की भीड़ एकत्र होता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही शिवाजी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया। शिवाजी नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर सोमवार देर शाम केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपी अवनीश व सुधीर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed