{"_id":"64fdd04e13637aae9b0e4a86","slug":"gurugrams-excellent-performance-in-state-level-school-sports-competitions-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-14110-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में गुरुग्राम का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में गुरुग्राम का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में गुरुग्राम का शानदार प्रदर्शन
-बेसबॉल और कोर्फबॉल में जीती टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। 56वीं हरियाणा राज्य स्कूल गेम्स 2023-24 में गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने बेसबॉल और कोर्फबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन ने बताया कि झज्जर में खेली गई बेसबॉल प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग की अंडर-17 आयुवर्ग में गुरुग्राम टीम ने प्रथम स्थान और अंडर-19 आयुवर्ग में तृतीय स्थान हासिल किया।
उन्होंने बताया कि अंडर-17 आयुवर्ग के फाइनल मुकाबले में गुरुग्राम की टीम ने हिसार को 1-0 के अंतर से हराया। अंडर-19 आयुवर्ग में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में गुरुग्राम की टीम ने हिसार की टीम को 4-0 के अंतर से मात दी। जिला शिक्षा विभाग में एईओ जगदीश अहलावत ने बताया कि हिसार में आयोजित कोर्फबॉल प्रतियोगिता में गुरुग्राम का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने बताया कि अंडर-19 आयुवर्ग के फाइनल मुकाबले में गुरुग्राम ने रोहतक काे 8-5 अंतर से हराया। अंडर-17 आयुवर्ग के फाइनल मुकाबले में गुरुग्राम को हिसार से 5-6 स्कोर से मात मिली व द्वितीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। अंडर-14 आयुवर्ग का फाइनल मुकाबला गुरुग्राम व रोहतक के मध्य खेला गया, जिसमें गुरुग्राम को 8-6 के अंतर से मात मिली व द्वितीय स्थान पर संतोष करना पड़ा।