फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram won the badminton state championship title

Gurugram News: गुरुग्राम ने जीता बैडमिंटन स्टेट चैंपियनशिप का खिताब

Tue, 09 Sep 2025 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
Gurugram won the badminton state championship title
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। फरीदाबाद के नॉर्थ स्टार स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित 58वीं एसजीएफआई हरियाणा स्कूल स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता (2025-26) आयोजित हुई। इसमें गुरुग्राम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 बालक वर्ग का खिताब अपने नाम किया। राज्यभर से चुनिंदा खिलाड़ियों की मौजूदगी में हुए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में गुरुग्राम टीम के श्लोक रॉय चौधरी, निविरांश सुंद्राणी, यहव यादव, विआन जैन और लक्षिव शर्मा ने बेहतरीन तालमेल, दमदार खेल और तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए प्रतिद्वंद्वियों को मात दी।



टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि में कोच अमलेश यादव और टीम इंचार्ज अंकित का मार्गदर्शन अहम रहा। उनकी देखरेख में खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर जीत हासिल की। गुरुग्राम की इस सफलता से जिला और राज्य दोनों का गौरव बढ़ा है। खिलाड़ियों की जीत पर खेलप्रेमियों और अभिभावकों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रदर्शन खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed