फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram weather some relief til march 5 then hot waves again

थोड़ी सी राहत, फिर गर्मी के लिए रहें तैयार: पश्चिमी विक्षोभ के कारण 5 मार्च तक मौसम में जारी रहेगा बदलाव

Thu, 02 Mar 2023 02:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 02 Mar 2023 02:05 PM IST
सार

कृषि विज्ञान केंद्र शिकोहपुर के मौसम और कृषि वैज्ञानिक डॉ. मंजीत कुमार के अनुसार, फरवरी सबसे गर्म रहा है। पिछली बार फरवरी के 28 दिनों में 10 दिन बरसात हुई थी, जिस कारण मौसम में ठंड देर तक बरकरार रही। इस बार एक बार ही 24 एमएम बरसात हुई है।

विज्ञापन
Gurugram weather some relief til march 5 then hot waves again
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सबसे गर्म फरवरी झेलने के बाद लोगों को कुछ दिनों तक गर्मी से थोड़ी सी राहत मिलेगी। हिमालय की ओर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण पांच मार्च तक मौसम में परिवर्तन जारी रहेगा। बादलवाई के कारण हल्की ठंड का अहसास होता रहेगा। उसके बाद गर्मी के लिए तैयार हो जाएं।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस बार फरवरी सामान्य से अधिक गर्म रही है। मार्च में ऐसा ही होने का अनुमान है। अगर तेज बरसात होती है तो मौसम में कुछ दिनों के लिए थोड़ा बदलाव आ सकता है, लेकिन बिन बरसात मौसम में सुधार की ज्यादा संभावना नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण हरियाणा में बरसात के आसार भी अभी नहीं बन रहे हैं।

विज्ञापन

इस बीच मौसम में बदलाव के बाद भी मार्च के पहले दिन रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 28 फरवरी को न्यूनतम पारा 30.1 और न्यूनतम 13.3 डिग्री था। 27 फरवरी को यह 31.6 और न्यूनतम 13.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र शिकोहपुर के मौसम और कृषि वैज्ञानिक डॉ. मंजीत कुमार के अनुसार, फरवरी सबसे गर्म रहा है। पिछली बार फरवरी के 28 दिनों में 10 दिन बरसात हुई थी, जिस कारण मौसम में ठंड देर तक बरकरार रही। इस बार एक बार ही 24 एमएम बरसात हुई है। मौसम में बदलाव का कारण हिमालय की ओर बना पश्चिमी विक्षोभ है। आने वाले दिनों में फिर से गर्मी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed