फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram University will provide opportunities to study education in mother tongue and multidisciplinary courses

Gurugram News: गुरुग्राम विवि में मातृभाषा में शिक्षा, बहुविषयक पाठ्यक्रम पढ़ने का मिलेगा अवसर

Tue, 02 Sep 2025 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
Gurugram University will provide opportunities to study education in mother tongue and multidisciplinary courses
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. केसी शर्मा और कुलगुरु प्रो. संजय कौशिक ने की। इसमें विश्वविद्यालय के सभी डीन, चेयरपर्सन और कुलसचिव डॉ. संजय अरोड़ा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य नई शिक्षा नीति के प्रावधानों की समीक्षा और उनके प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में रणनीति बनाना था। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से प्रेजेंटेशन दिए गए, जिनमें बताया गया कि वे अपने-अपने संस्थानों में किस प्रकार लागू कर रहे हैं। प्रो. शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मकसद शिक्षा को रोजगारपरक, कौशल आधारित और नवाचार केंद्रित बनाना है। इसके लिए भारतीय ज्ञान परंपरा, मातृभाषा में शिक्षा, मल्टीपल एंट्री-एग्जिट व्यवस्था, बहुविषयक पाठ्यक्रम और अनुसंधान को प्रोत्साहित करना अनिवार्य है। वहीं, कुलगुरु प्रो. संजय कौशिक ने कहा कि शिक्षा प्रणाली को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगी। हमारा लक्ष्य है पाठ्यक्रम में नवाचार, अनुसंधान संस्कृति को बढ़ावा और उद्योग-समाज से गहरे संबंध स्थापित करना। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed