फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram two sisters accused their uncle of trying to capture their property

अमानवीय: शादीशुदा बेटियोंं का आरोप- वारिस न होने पर चाचा हड़पना चाह रहा जमीन, नोंचता है दाढ़ी

Fri, 18 Jun 2021 09:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 18 Jun 2021 09:47 AM IST
सार

गांव टीकली से रेवाड़ी व अलवर में ब्याही गईं दो बहनें ऊषा व आशा ने थाना बादशाहपुर में मामला दर्ज कराते हुए बताया है कि उनका चाचा हरपाल व उसका लड़का हितेष उसके पिता हरदयाल की जमीन छीनना चाहते हैं।

विज्ञापन
Gurugram two sisters accused their uncle of trying to capture their property
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के बादशाहपुर के टीकली गांव में वारिस न होने पर एक युवक अपने भाई की जमीन हड़पना चाहता है। इसके लिए भाई व माता-पिता को प्रताड़ित कर रहा है। उसका बेटा भी तीनों से मारपीट करता है। पिछले दिनों ताऊ की दाढ़ी भी नोंच चुका है। पीड़ित भाई की शादीशुदा दो बेटियों ने चाचा व उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


गांव टीकली से रेवाड़ी व अलवर में ब्याही गईं दो बहनें ऊषा व आशा ने थाना बादशाहपुर में मामला दर्ज कराते हुए बताया है कि उनका चाचा हरपाल व उसका लड़का हितेष उसके पिता हरदयाल की जमीन छीनना चाहते हैं। उनके पिता का कोई पुत्र नहीं है, दादा-दादी भी पिता के साथ रहते हैं। चाचा व उनका लड़का उनके पिता व दादा दादी से रोज मारपीट करते हैं। चाचा का लड़का मारपीट कर पिता की दाढ़ी नोंच चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दोनों बहनों को भी जान से मारने की धमकी देते हैं। कहते हैं कि अगर जमीन में कदम रखा तो जान से मार देंगे। चाचा की पत्नि व छोटा लड़का भी मारपीट करता है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed