फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram to resemble Singapore; HSIIDC accelerates efforts to develop a world-class city.

Gurugram News: सिंगापुर जैसा दिखेगा गुरुग्राम, एचएसआईआईडीसी वे विश्वस्तरीय शहर बनाने की कवायद की तेज

Thu, 08 Oct 2026 05:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Gurugram to resemble Singapore; HSIIDC accelerates efforts to develop a world-class city.
मानेसर औद्योगिक क्षेत्र । सोशल मीडिया सिंगापुर की तर्ज पर होने वाले विकास की खबर के लिए
मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री के दौरे के बाद विकास परियोजनाओं में तकनीक के इस्तेमाल पर जोर
विज्ञापन

नंबर गेम - 25 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले को अब सिंगापुर की तर्ज पर विश्वस्तरीय शहर के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री के हालिया सिंगापुर दौरे के बाद, गुरुग्राम की विकास परियोजनाओं में आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय शहरी विकास मॉडल को शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक विनय प्रताप सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर करीब 25 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित एक भव्य, विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर की रूपरेखा पर चर्चा की है। इसे केवल एक भवन के रूप में नहीं, बल्कि साइबर सिटी की अंतरराष्ट्रीय पहचान को और मजबूत करने वाली परियोजना के तौर पर विकसित करने की योजना है। कन्वेंशन सेंटर में आधुनिक सुविधाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों की मेजबानी की क्षमता विकसित करने पर जोर रहेगा।

विकास में तकनीक बनेगी आधार

सिंगापुर की यात्रा के दौरान देखे गए आधुनिक शहरी विकास और तकनीकी मॉडल को गुरुग्राम की जरूरतों के मुताबिक अपनाने पर मंथन किया जा रहा है। सड़क, हरित क्षेत्र, सार्वजनिक सुविधाओं और अन्य शहरी परियोजनाओं में तकनीक के बेहतर इस्तेमाल की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। उद्देश्य यह है कि गुरुग्राम को केवल ऊंची इमारतों वाली साइबर सिटी के बजाय बेहतर बुनियादी सुविधाओं और आधुनिक शहरी प्रबंधन वाला शहर बनाया जाए।
विज्ञापन


लेजर वैली पार्क को मिलेगा नया स्वरूप

शहर के प्रमुख हरित क्षेत्रों में शामिल लेजर वैली पार्क को भी और बेहतर बनाने की योजना है। पार्क की मौजूदा सुविधाओं को अपग्रेड करने के साथ इसे लोगों के लिए अधिक आकर्षक और आधुनिक बनाने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए एचएसआईआईडीसी स्तर पर परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वस्तरीय पहचान दिलाने पर जोर

गुरुग्राम पहले ही देश की प्रमुख कॉरपोरेट और आईटी हब के रूप में पहचान बना चुका है। अब सरकारी एजेंसियों का फोकस शहर के बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने पर है। कन्वेंशन सेंटर, हरित क्षेत्रों के विकास और तकनीक आधारित सुविधाओं के जरिए गुरुग्राम को वैश्विक शहरों की कतार में और मजबूत पहचान दिलाने की तैयारी है।


------------------
एचएसआईआईडीसी की ओर से उद्योगों में निवेश और कन्वेशन सेंटर के निर्माण के प्रोजेक्ट पर सरकार की ओर से काम किया जाएगा। एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक के साथ बैठक में चर्चा हुई है। - अरुण गर्ग, डीजीएम, एचएसआईआईडीसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed