{"_id":"6a4a569be56f6db8d203645d","slug":"gurugram-to-expand-services-for-children-with-special-needs-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-93568-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए गुरुग्राम में बढ़ेंगी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए गुरुग्राम में बढ़ेंगी सेवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 जुलाई से बटरफ्लाई लर्निंग्स सेंटर की होगी शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए गुरुग्राम में विशेषज्ञ सेवाओं का दायरा बढ़ने जा रहा है। शहर के सेक्टर-38 में 11 जुलाई से बटरफ्लाई लर्निंग्स सेंटर की शुरुआत होगी। इस केंद्र का उद्देश्य बच्चों की व्यक्तिगत विकास संबंधी आवश्यकताओं के अनुरूप वैज्ञानिक और साक्ष्य-आधारित देखभाल उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी क्षमता के अनुसार बेहतर विकास कर सकें।
शहर में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए विशेषज्ञ सेवाओं और संसाधनों की अभी भी कमी महसूस की जाती है। हालांकि, कुछ निजी स्कूल और संस्थान अपने स्तर पर ऐसी सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। ऐसे में नए सेंटर के शुरू होने से अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है। इससे जुड़े लोगों का कहना है कि हर बच्चे में सीखने और आगे बढ़ने की क्षमता होती है। जरूरत केवल समय पर सही पहचान, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग की होती है। नए सेंटर में बच्चों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यहां शुरुआती स्क्रीनिंग, विस्तृत मूल्यांकन, बच्चों की जरूरत के अनुसार व्यक्तिगत थेरेपी प्लान, विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।