फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram: Three policemen including ASI assaulted for stopping car at blockade, four arrested

Gurugram: नाकाबंदी पर कार रुकवाने पर एएसआई सहित तीन पुलिसकर्मियों से मारपीट, चार गिरफ्तार

Wed, 14 Dec 2022 09:13 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 14 Dec 2022 09:13 PM IST
सार

एएसआई कृष्ण कुमार की शिकायत पर सेक्टर-17 -18 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान गांव मोहम्मद निवासी भोला उर्फ आकाश, लक्ष्मण विहार निवासी अरुण चौहान व विक्रम और गांव दौलताबाद निवासी सुरेंद्र त्यागी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Gurugram: Three policemen including ASI assaulted for stopping car at blockade, four arrested
गुरुग्राम पुलिस(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओल्ड दिल्ली रोड पर मंगलवार देर रात नाकाबंदी पर कार रोकने का इशारा करने पर कार सवारों ने सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) सहित तीन पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने पुलिस कर्मियों से मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। जान से मारने की धमकी दी। एएसआई की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। चारों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार की देर रात ओल्ड दिल्ली रोड पर सेक्टर-17-18 थान की रेड लाइट के पास एएसआई कृष्ण कुमार अपने हमराह सिपाही जितेंद्र व अभिषेक के साथ नाकाबंदी करके संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। थोड़ी देर बाद दिल्ली की तरफ से कार आती दिखी जिसके सभी शीशे काले थे। कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने अचानक से रफ्तार तेज कर दी।
विज्ञापन


कार सवारों ने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया लेकिन वह सावधानी से बच गए। कुछ ही दूर जाकर कार को घेराबंदी करके रोका। इसके बाद कार में से चार युवक निकले और उन्होंने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने पुलिस कर्मियों से मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी। इस दौरान आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। सभी ने मिलकर हमलावरों को नियंत्रित किया। इसके बाद उन्हें थाने ले आया गया। हमलावरों की कार कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई कृष्ण कुमार की शिकायत पर सेक्टर-17 -18 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान गांव मोहम्मद निवासी भोला उर्फ आकाश, लक्ष्मण विहार निवासी अरुण चौहान व विक्रम और गांव दौलताबाद निवासी सुरेंद्र त्यागी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed