{"_id":"66d4e6ed1cdc452e980fcac4","slug":"gurugram-team-won-overall-trophy-in-ima-haryana-state-sports-tournament-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-38275-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आईएमए हरियाणा स्टेट स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में गुरुग्राम टीम ने जीती ओवरऑल ट्राॅफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आईएमए हरियाणा स्टेट स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में गुरुग्राम टीम ने जीती ओवरऑल ट्राॅफी
विज्ञापन
डॉ. सारिका वर्मा ने तीन प्रतियोगिताओं में जीते तीन स्वर्ण पदक
गुरुग्राम टीम ने 11 स्वर्ण सहित 17 पदकों पर जमाया कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सिरसा में खेली गई इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) हरियाणा स्टेट स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में गुरुग्राम टीम ने ओवरऑल ट्राॅफी जीती है। गुरुग्राम टीम ने कुल 17 स्वर्ण जीते। इनमें 11 स्वर्ण, दो रजत व चार कांस्य पदक शामिल रहे। डॉ. सारिका वर्मा ने तीन प्रतियोगिताओं महिला वर्ग की बैडमिंटन, बैडमिंटन मिक्स डब्लस और टेबल टेनिस अंडर-45 आयुवर्ग में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं।
गुरुग्राम टीम ने पुरुष वर्ग के तहत 45 से अधिक आयुवर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। महिला के अंडर-45 आयुवर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। टेबल टेनिस के तहत महिला के 45 से अधिक आयुवर्ग में स्वर्ण पदक, टेबल टेनिस महिला व पुरुष वर्ग में अंडर-45 आयुवर्ग में दो स्वर्ण पदक, बैडमिंटन मिक्स डब्लस 45 से अधिक आयुवर्ग में स्वर्ण, पुरुष वर्ग की तैराकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।
बैडमिंटन मिक्स डब्लस अंडर-45 आयुवर्ग में स्वर्ण पदक, टेबल टेनिस मिक्स डब्लस अंडर-45 में स्वर्ण पदक, टेबल टेनिस मिक्स डब्लस 45 से अधिक आयुवर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। पुरुष के अंडर-45 आयुवर्ग में बैडमिंटन में रजत पदक, महिला वर्ग की कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। 45 से अधिक आयुवर्ग की पुरुष टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कांस्य पदक, महिला वर्ग की तैराकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक, पुरुष वर्ग की कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में कांस्य पदक और पुरुष वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है।