{"_id":"6a10040eeeffa62241062152","slug":"gurugram-stf-arrests-one-accused-with-heroin-worth-35-crore-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम STF की बड़ी कामयाबी: 35 करोड़ की हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार, पंजाब से लाकर हरियाणा में करता सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम STF की बड़ी कामयाबी: 35 करोड़ की हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार, पंजाब से लाकर हरियाणा में करता सप्लाई
Fri, 22 May 2026 12:51 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 22 May 2026 12:51 PM IST
सार
एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रोहित नामक व्यक्ति भिवानी में अपने घर से बड़े पैमाने पर हेरोइन का कारोबार कर रहा है। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भिवानी में दबिश दी और आरोपी रोहित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम एसटीएफ ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी मुहिम में एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने हरियाणा के भिवानी से रोहित नामक एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से करीब 35 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद हुई है। यह आरोपी पंजाब से हेरोइन लाकर हरियाणा में सप्लाई करने के धंधे में लिप्त था।
विज्ञापन
एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रोहित नामक व्यक्ति भिवानी में अपने घर से बड़े पैमाने पर हेरोइन का कारोबार कर रहा है। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भिवानी में दबिश दी और आरोपी रोहित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान, एसटीएफ को आरोपी के घर से भारी मात्रा में हेरोइन मिली, जिसकी अनुमानित कीमत 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी रोहित पंजाब से हेरोइन की खेप लाकर हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करता था। इस धंधे में उसका भाई भी उसका साथी है, जो फिलहाल फरार चल रहा है और जिसे पुलिस ने भगोड़ा घोषित किया हुआ है। आरोपी के भाई पर पंजाब में भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
एसटीएफ अब गिरफ्तार आरोपी रोहित से पूछताछ कर इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उसके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। एसटीएफ का मानना है कि इस गिरोह में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जो पंजाब से हेरोइन की तस्करी और हरियाणा में उसकी सप्लाई का काम करते हैं। आरोपी रोहित को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके और इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके।