फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Sports Karate-Do Association meeting held

Gurugram News: गुरुग्राम स्पोर्ट्स कराटे-डू एसोसिएशन की हुई बैठक

Mon, 08 Sep 2025 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
Gurugram Sports Karate-Do Association meeting held
खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मंच प्रदान करने की योजना बनाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। गुरुग्राम स्पोर्ट्स कराटे-डू एसोसिएशन की बैठक आठ तारीख को सेक्टर-5 स्थित साईं कराटे अकादमी के परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रधान राजकुमार और महासचिव सुनील सैनी ने की। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन पिछले 20 वर्षों से युवाओं को कराटे खेल के प्रति प्रेरित कर रही है। जिले के खिलाड़ियों को न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाना है।
उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के बैनर तले जिले के खिलाड़ी अब तक जिला, राज्य, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के साथ-साथ डेफ ओलंपिक तक में भागीदारी कर चुके हैं और कई बार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गुरुग्राम का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन



बैठक में खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए ठोस रणनीतियों पर चर्चा की गई। खासतौर पर स्कूल गेम्स और अन्य खेल आयोजनों के जरिये बच्चों को अधिक से अधिक मंच प्रदान करने की योजना बनाई गई। एसोसिएशन का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में गुरुग्राम से और अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। इस मौके पर कोच राजेंद्र तंवर, बलराम, वासिम राजा, गोलू, संजू, अवनीश, पवन तंवर, शंकर और दीपक कार्की सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed