फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram sector 31 bomb in house anti bomb squad and police on spot read all update and development

गुरुग्राम: एक घर में बम की सूचना से मचा हड़कंप, बम निरोधी दस्ते ने किया डिफ्यूज

Tue, 01 Mar 2022 01:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 01 Mar 2022 01:47 PM IST
सार

बम की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और बम निरोधी दस्ता मौके पर पहुंचा है और अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रहा है।

विज्ञापन
Gurugram sector 31 bomb in house anti bomb squad and police on spot read all update and development
सुनसान मकान में बम मिलने के बाद मौके पर बम निरोधक दस्ता - फोटो : पंकज

विस्तार

गुरुग्राम सेक्टर-31 के एक मकान में ग्रेनाइट बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे बम निरोधी दस्ते ने बम को निष्क्रिय (डिफ्यूज) कर दिया है। सोमवार को सीएनजी पंप पर तीन लोगों की हत्या के बाद आसपास के मकानों व पार्क की सीआईए पुलिस की ओर से तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान पंप के ठीक पीछे इस खंडहर नुमा मकान की तलाशी ली गई, जहां बम मिला।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक आज गुरुग्राम में ही हैं और पुलिस पासआउट परेड में शामिल होने आई हैं। उनके साथ ही कार्यक्रम में अन्य अधिकारी भी मौजूद हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीसीपी गुरुग्राम वीरेंद्र विज ने कहा कि एक खाली घर में विस्फोटक और गोला-बारूद होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन

17 फरवरी को दिल्ली के एक घर से मिला था बम

दिल्ली के शाहदरा जिले के पुरानी सीमापुरी स्थित एक मकान में 17 फरवरी की दोपहर बैग में मिले आईईडी को एनएसजी ने अपने कब्जे में ले लिया। दरअसल दिल्ली की गाजीपुर फूल मंडी में 14 जनवरी को मिले आईईडी की जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल चार युवकों की तलाश में पुरानी सीमापुरी पहुंची थी। जहां, संदिग्ध युवक तो गायब मिले, लेकिन बंद कमरे को तोड़कर उसकी तलाशी में एक बैग में आईईडी मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन


आईईडी की पुष्टि होते ही एनएसजी के अलावा बाकी एजेंसियों को बुला लिया गया। पुलिस ने पूरे इलाके को खाली कराकर घेराबंदी कर दी। शाम को एनएसजी की टीम बम निरोधक दस्ते की मशीन में रखकर आईईडी को दिलशाद गार्डन स्थित एक पार्क में ले गई। वहां 12 फुट गहरा गड्ढा खुदवाकर 8.20 बजे धमाका कर बम को निष्क्रिय कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed