फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram's two government primary schools will reopen

गुरुग्राम के दो राजकीय प्राथमिक स्कूल फिर से खुलेंगे

Wed, 21 Jul 2021 05:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Gurugram's two government primary schools will reopen
गुरुग्राम। नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 के तहत सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ है। शिक्षा निदेशालय ने हरियाणा के कई जिलों में छात्रों की संख्या कम होने के कारण बंद किए 25 सरकारी स्कूलों को फिर से खोलने के आदेश जारी किए हैं। इसमें गुरुग्राम जिले के 2 प्राथमिक स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों में शिक्षा निदेशालय के नियमों से अनुसार संख्या से अधिक बच्चों ने दाखिले लिए हैं। शिक्षा निदेशालय ने नए शैक्षणिक सत्र में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के दौरान निर्देश जारी किए थे कि जिन स्कूलों में दाखिलों की संख्या नियमों के अनुसार बढ़ेगी, उन स्कूलों को दोबारा से खोला जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षकों ने सरकारी स्कूलों में दाखिलों के लिए जहां अभिभावकों को जागरूक किया, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों घर-घर जाकर प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। वहीं निजी स्कूलों में फीस वृद्धि मामलों के कारण सरकारी स्कूलों में दाखिलों की संख्या बढ़ना भी मुख्य कारण माना गया है। निदेशालय ने गुरुग्राम सहित सोनीपत, अंबाला, भिवानी, हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़-नारनौल, रेवाड़ी, यमुनानगर और पलवल जिले के 25 स्कूलों की सूची जारी की है, जोकि दाखिलों की संख्या बढ़ने से नए शैक्षणिक सत्र में दोबारा से शुरू किए जाएंगे। शिक्षा निदेशालय ने इन जिलों के मौलिक शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों को दोबारा से खोलने संबंधी आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गुरुग्राम के राजकीय प्राथमिक पाठशाला घीलावास को छात्रों की संख्या कम होने के कारण गत फरवरी माह में बंद कर दिया था। उस दौरान पाठशाला में 7 छात्रों का ही दाखिला था। वहीं अब नए शैैक्षणिक सत्र में 30 छात्रों का दाखिला हुआ है। वहीं जिले के चांदला डूंगरवास की राजकीय प्राथमिक स्कूल को 16 जुलाई 2019 में 15 छात्र होने के कारण बंद कर दिया गया था, जबकि उस समय शिक्षा निदेशालय के नियमों के अनुसार 25 छात्रों का दाखिला स्कूलों में होना अनिवार्य था। वहीं अब नए सत्र में इस पाठशाला में 28 छात्रों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed