{"_id":"68ab6829b880abae190b3b1a","slug":"gurugram-residents-will-be-able-to-see-a-glimpse-of-mini-maharashtra-in-the-33rd-ganeshotsav-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-65445-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 33वें गणेशोत्सव में मिनी महाराष्ट्र की झलक देख सकेंगे गुरुग्रामवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 33वें गणेशोत्सव में मिनी महाराष्ट्र की झलक देख सकेंगे गुरुग्रामवासी
विज्ञापन
सेक्टर-27 के सामुदायिक भवन में 27 से 31 अगस्त तक चलेंगे कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा में मराठी सांस्कृतिक संगठन सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति इस साल सेक्टर-27 के सामुदायिक भवन में 33वां गणेशोत्सव मनाने जा रही है। मराठी समुदाय ने तैयारियों पर रविवार को सोहना रोड स्थित एक कंवेशन हॉल में बैठक और जानकारी साझा की।
समिति के अध्यक्ष शांताराम उदागे ने कहा कि गुरुग्राम के सेक्टर-27 स्थित हुडा सामुदायिक भवन में यह उत्सव 27 से 31 अगस्त तक मनाया जाएगा। 27 अगस्त को सुबह नौ बजे श्री गणेश जी की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके बाद आरती और भक्तों को दर्शन के लिए पंडाल दिनभर खुला रहेगा। शाम सात बजे समिति की महिलाएं गणेश आराधना और गणेश तांडव स्तोत्र प्रस्तुत करेंगी। पारंपरिक वेशभूषा में 108 दंपती गणेश जी की विशेष आरती और अथर्वशीर्ष पाठ किया करेंगे। रात 8 बजे से पं भीमसेन जोशी के पौत्र विराज जोशी अभंगों का अभंगवाणी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 28 अगस्त को रात 8 बजे संगीत स्वदीप आयोजित हिंदी लाइव ऑर्केस्ट्रा का कार्यक्रम होगा। 29 अगस्त को महेश मांजरेकर निर्मित करून गेलो गांव शीर्षक हास्य नाटक होगा। महाराष्ट्र के हास्य कलाकार भाऊ कदम इस नाटक के मुख्य कलाकार और आकर्षण रहेंगे। 30 अगस्त को सुबह 9 से 11 बजे तक विविध स्पर्धा आयोजित होंगी, जिसमें बच्चों की चित्रकला, महिलाओं की रंगोली, पाक-कला प्रतियोगिताएं हाेंगी।
कृत्रिम तालाब बनाकर किया जाएगा विसर्जन
विशेष ढोल पथक की गूंज के साथ भव्य विसर्जन यात्रा आयोजित होगी। यह यात्रा सेक्टर-27 के सामुदायिक भवन से शुरू होकर करीब 10 किमी की यात्रा करके सामुदायिक भवन में ही विसर्जित होगी। विसर्जन एक कृत्रिम तालाब बनाकर किया जाएगा, जिसमें विसर्जन के बाद जो चीजें घुलनशील नहीं होगी, उन्हें हटा दिया जाएगा। सभी दिन सुबह की आरती 7.30 बजे होगी। महाराष्ट्र की शाड़ू मिट्टी से बनी गणपति की इको फ्रेंडली मूर्ति मंगाई गई है। विसर्जन भी प्राकृतिक तरीके से होगा। पांच दिनों तक गुरुग्रामवासी महाराष्ट्र के व्यंजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे।