फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Resident slappes security guard over delay in opening lift arrests

Gurugram: निर्वाणा कंट्री में लिफ्ट खोलने में देरी पर भड़का शख्स, गार्ड को जमकर पीटा, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Aug 2022 03:55 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 30 Aug 2022 03:55 AM IST
सार

रविवार को शहर के निर्वाणा कंट्री सोसायटी में एक व्यक्ति लिफ्ट में कुछ देर के लिए फंस गया था। लिफ्ट से निकलने के बाद उसने वहां खड़े सिक्योरिटी गार्ड को कई थप्पड़ मारे। घटना के बाद से सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड्स आक्रोशित हो गए और उन्होंने काम करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
Gurugram Resident slappes security guard over delay in opening lift arrests
गार्ड को थप्पड़ मारता आरोपी - फोटो : ANI

विस्तार

गुरुग्राम के सेक्टर-50 स्थित निर्वाणा कंट्री सोसायटी में भी लिफ्ट खोलने में देरी होने पर एक सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ मारने का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

विज्ञापन


घटना के विरोध में अन्य सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शन किया और आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। इससे पहले नोएडा में एक महिला के सोसाइटी के गार्ड से अभद्रता का मामला भी अभी चर्चाओं में था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घटना रविवार की है। निर्वाणा कंट्री के द क्लाज एन में रहने वाला एक व्यक्ति लिफ्ट से नीचे आ रहा था। लिफ्ट रुकने पर उसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई जिससे लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुला। इस पर लिफ्ट में फंसे व्यक्ति ने सिक्योरिटी गार्ड को कॉल किया। सिक्योरिटी गार्ड के मौके पर पहुंचने और लिफ्ट का दरवाजा खोलने में कथित रूप से कुछ देरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही गार्ड ने फंसे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला तो फंसा हुआ निवासी गार्ड से उलझ गया। मामला इतना तूल पकड़ा कि लिफ्ट से निकाले गए व्यक्ति ने गार्ड के थप्पड़ मार दिया। यह घटना सीसीटीवी में साफ देखी जा सकती है।

पुलिस के मुताबिक, गुरुग्राम में एक सोसाइटी के निवासी को उसी सोसाइटी में काम करने वाले एक सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ मारने और धमकाने के आरोप में धारा 323 और 506 के तहत गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को फिलहाल जमानत मिल गई है। जल्द चार्जशीट दाखिल होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed