Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   gurugram Police snatched singer Masoom Sharma mic stopped him from singing the banned song Khatola 2

हरियाणा सरकार ने लगा रखा है बैन: पुलिस ने सिंगर मासूम शर्मा का माइक छीना, बैन गाना 'खटोला-2' गाने से रोका

Sun, 23 Mar 2025 08:56 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Sun, 23 Mar 2025 08:56 PM IST
सार

लाइव शो बीच में ही रुकवाया, फैंस की मांग पर बैन गाने की बोली थी एक लाइन

विज्ञापन
gurugram Police snatched singer Masoom Sharma mic stopped him from singing the banned song Khatola 2
मासूम शर्मा से पुलिस ने छीना माइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार की ओर से बैन किए गए गाने की एक लाइन बोलते ही डीएलएफ पुलिस ने शनिवार की रात को मशहूर सिंगर मासूम शर्मा का स्टेज शो बंद करा दिया। इस गाने को न गाने के लिए पुलिस की ओर से गायक को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका था।

विज्ञापन
Trending Videos

कार्यक्रम समाप्त होने से पांच मिनट पहले ही प्रशंसकों की डिमांड पर गाना शुरू होता देख पुलिस ने स्टेज पर चढ़कर कार्यक्रम बंद करा दिया। डीएलएफ पुलिस का कहना है कि इस बारे में कोई लिखित शिकायत उनके पास नहीं है। इसलिए किसी भी तरह का अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। सेक्टर-29 स्थित जिमखाना क्लब में बीते शनिवार की रात मासूम शर्मा का शो आयोजित था। इसको लेकर काफी फैंस वहां पर पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन को अनुमान था कि वहां पर गायक प्रदेश सरकार की ओर से बैन किए गए गाने को गा सकते हैं। इसको लेकर पुलिस ने पहले ही मासूम शर्मा को नोटिस देकर कहा था कि वे बैन किए गए गानों को शो में न गाएं। शो के आखिरी तक उन्होंने अपने किसी भी बैन गाने की कोई भी लाइन नहीं बोली थी। पांच से छह गानों के बाद फैंस ने मासूम शर्मा से खटोला गाने की मांग की थी। 

विज्ञापन

मासूम शर्मा ने कहा कि खटोला गाना आज वह खुद नहीं गाएंगे, बल्कि उनके फैंस गाएंगे। फैंस ने गाना शुरू किया तो रात लगभग 9.50 बजे मासूम शर्मा ने खटोले-2 गाने की लाइन बोलते हुए माइक फैंस की तरफ करते हुए कहा कि वह इस गाने को पूरा करें। इसके बाद वहां पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने उनसे माइक लेकर शो पूरा होने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही उन्होंने मैनेजमेंट को स्टेज से ही साउंड सिस्टम को बंद करने के निर्देश दे दिए। हालांकि गायक मासूम शर्मा फैंस के साथ गाने की लाइनों पर थिरकते हुए नजर आ रहे थे।

गाने को लेकर फैंस में थी उत्सुकता
गायक मासूम शर्मा द्वारा एक लाइन बोलने पर ही सभी दर्शकों ने गाने की लाइनों को गाना शुरू कर दिया था। वहां पर मौजूद बहुत से फैंस ने गाने गाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो भी डाली। ऐसा लगता था कि सभी फैंस सिर्फ इसी गाने को सुनने के लिए वहां पर पहुंचे थे। जब तक मासूम शर्मा स्टेज पर रहे, तब तक फैंस ये गाने गाते ही रहे।

कार्यक्रम में शामिल होने से पहले ही मासूम शर्मा को बैन किए गए गाने को न गाने के बारे में नोटिस दे दिया गया था। विवादित गाने पर पांच मिनट पहले ही कार्यक्रम बंद कराया गया था। इस मामले में अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। - विकास कौशिक, सहायक पुलिस आयुक्त, डीएलएफ गुरुग्राम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed