{"_id":"62fd4116b0953e4f1a39be62","slug":"gurugram-police-reached-jaipur-in-search-of-truck-driver-gurgaon-news-noi665331573","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ड्राइवर की तलाश में जयपुर पहुंची गुरुग्राम पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ड्राइवर की तलाश में जयपुर पहुंची गुरुग्राम पुलिस
विज्ञापन
गुुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सिधरावली कट के पास हुए हादसे में 4 लोगों की मौत के बाद गुरुग्राम पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में कई शहरों की खाक छान रही है। इसी क्रम में पुलिस ट्रक चालक की तलाश के लिए जयपुर पहुंच चुकी है।
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आरोपी ट्रक चालक की लोकेशन जयपुर में ही मिली है। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस 16 अगस्त को ही जयपुर के लिए रवाना हो गई थी। मालूम हो कि 15-16 अगस्त की रात सिधरावली कट के पास हुए हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया था। इससे पहले मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने सभी मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए थे। वहीं, दूसरी तरफ हादसे में सुरक्षित बचे इकलौते सख्स पंजाब के पटियाला जिले के निवासी जसनूर इस दर्दनाक घटना को भूल नहीं पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सड़क हादसों को रोकने के लिए शासन-प्रशासन को मजबूत पहल करनी होगी। पुलिस आरोपी ट्रक चालक के नशे में होने की भी आशंका जता रही है। पुलिस के मुताबिक कई बार ट्रक चालक रात के समय नशे में भी होते हैं।
ट्रक चालक के नशे में भी होने की आशंका:
आशंका है कि इस मामले में ट्रक चालक नशे में धुत रहा होगा लेकिन उसकी गिरफ्तारी के बाद ही यह चीजें स्पष्ट होंगी। वहीं, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बने गड्ढों व बिना यू टर्न के बनाए गए बेतरतीब कट को भी हादसे के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक को अचानक मोड़ते समय यह हादसा हुआ होगा। बता दें कि बीती 15-16 अगस्त की रात सिधरावली कट के नजदीक एक अनियंत्रित ट्रक इनोवा कार पर पलट गया था जिसमें कार चालक समेत 4 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। मृतकों में दो आईआईटियन थे।
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाम में जूझते रहे लोग:
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में बुधवार को भी हाईवे पर खेड़कीदौला टोल प्लाजा से सिरहौल बॉर्डर तक जाम की स्थिति देखने को मिली। खास तौर पर खेड़कीदौला टोल से राजीव चौक तो जाम की स्थिति गंभीर दिखाई दी। सुबह-शाम के समय खेड़कीदौला टोल पर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। नरसिंहपुर के नजदीक भी वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए निर्माणाधीन सेंट्रल पेरिफेरल रोड (सीपीआर) की एक सड़क को बिना तैयारी के ही हाईवे की सर्विस लेन से जोड़ने को जिम्मेदार माना जा रहा है। टोल से बचने के लिए भी लोग इस सड़क का उपयोग कर रहे हैं।