फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   gurugram police arrested three for running fake call centre

गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़: तीन शातिर गिरफ्तार, पुलिस हाथ न लगा सके इसलिए सिर्फ बनाते थे इन्हें शिकार

Fri, 17 Jun 2022 08:30 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 Jun 2022 08:30 PM IST
सार

पुलिस गिरफ्त में आए यह तीनों ठग 12वीं पास हैं। तीनों ने मार्च महीने में पालम विहार थाना क्षेत्र में एक फ्लैट 50 हजार रुपये प्रतिमाह पर किराए पर लिया था। यह विदेशी नागरिकों को इसलिए ठगते थे कि वह पुलिस को शिकायत न कर पाएं।

विज्ञापन
gurugram police arrested three for running fake call centre
फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले शातिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर थाना पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार देर रात को पालम विहार के रिहायशी इलाके में चल रहे फर्जी काल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कॉल सेंटर के मालिक सहित तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर लेकर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


साइबर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पालम विहार में अवैध रूप से काल सेंटर चलाया जा रहा है। जिस पर सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध इंदीवर सिंह की देखरेख में निरीक्षक बिजेंद्र सिंह के साथ टीम ने मौके पर रेड की। जहां से काल सेंटर संचालक मुकेश, समीर और तुषार को गिरफ्तार किया। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को मौके से लैपटॉप और तीस हजार रुपये मिले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये लोग विदेश नागरिकों को अलग-अलग कंपनियों के पास फर्जी मेल भेजते थे।
विज्ञापन

 

फर्जी ईमेल से करते थे ठगी

पकड़े गए युवक विदेशी नागरिकों को अलग-अलग कंपनियों के नाम से फर्जी ईमेल भेजते थे। जिसमें फर्जी ग्राहक सेवा केंद्र का नंबर होता था। जिस पर फोन करने पर कॉल इस फर्जी कॉल सेंटर में रिसीव होती थी। कॉल आने पर ये खुद को कंपनी का कर्मचारी बताकर तकनीकी सहायता के नाम पर ग्राहक से गिफ्ट वाउचरों के माध्यम से धोखाधड़ी से पैसे ऐंठ लेते थे। 
 

पुलिस से बचने के लिए विदेशी से करते थे ठगी 

पुलिस गिरफ्त में आए यह तीनों ठग 12वीं पास हैं। तीनों ने मार्च महीने में पालम विहार थाना क्षेत्र में एक फ्लैट 50 हजार रुपये प्रतिमाह पर किराए पर लिया था। यह विदेशी नागरिकों को इसलिए ठगते थे कि वह पुलिस को शिकायत न कर पाएं। यह रुपये वह गिफ्ट वाउचर के जरिए मंगाते थे।

विज्ञापन

गूगल से कस्टमर केयर सर्च नहीं करें

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे कस्टमर केयर के लिए गूगल या किसी अन्य सर्च इंजन पर सर्च न करें। कस्टमर केयर का नंबर केवल कंपनी या संस्था की अधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें। कस्टमर केयर से संबंधित प्राप्त होने वाली जानकारी के लिए आए फर्जी ईमेल से सावधान रहें। इन फर्जी ईमेल में दिखाए गए नंबरों पर संपर्क न करें। यदि कोई व्यक्ति कस्टमर केयर सेंटर के नाम पर आपकी निजी या वित्तीय जानकारी जुटाने की कोशिश करता है तो उनको ऐसी कोई जानकारी उपलब्ध न करवाएं और तुरंत साइबर क्राइम ब्रांच या संबंधित थाना में संपर्क करके सूचना दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed