{"_id":"6827219643f0e370440b0ccf","slug":"gurugram-police-arrested-a-murder-accused-who-was-absconding-for-15-years-2025-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तारपीन का तेल डालकर जिंदा जलाया: 15 साल से फरार हत्यारोपी हत्थे चढ़ा, ठिकाना बदला...राजमिस्त्री बना; ऐसे पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारपीन का तेल डालकर जिंदा जलाया: 15 साल से फरार हत्यारोपी हत्थे चढ़ा, ठिकाना बदला...राजमिस्त्री बना; ऐसे पकड़ा
Fri, 16 May 2025 05:00 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 16 May 2025 05:00 PM IST
सार
गुरुग्राम पुलिस ने 15 साल से फरार चल रहे एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 2009 में हत्या के बाद से जगह बदलकर रह रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुपये के लेनदेन में एक युवक के साथ मारपीट कर आग लगाकर हत्या करने के आरोपी 15 साल बाद पुलिस गिरफ्त में आया है। पुलिस ने आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के जिला दमोह के शोभा नगर निवासी दिनेश अहिरवार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मानेसर थाने में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
31 मार्च 2009 रात करीब साढ़े 10 बजे आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर रुपये के लेनदेन में मध्य प्रदेश के जिला दमोह के कुडई निवासी भागीरथ के साथ मारपीट की थी। इसके साथ उन पर तारपीन का तेल डालकर आग लगा दी थी। गंभीर हालत में उनको अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। 11 मई को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पीओ स्टाफ के प्रभारी उप-निरीक्षक दीपक कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर आरोपी को मध्य प्रदेश के जिला दमोह से गिरफ्तार किया है। इसी मामले में पुलिस ने सोमवार को सिद्ध लाल को गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह ठिकाना बदलकर रेवाड़ी, चंडीगढ़ व अन्य स्थानों पर राजमिस्त्री को काम करता था।
विज्ञापन