फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram players dominate in school state level chess competition

Gurugram News: स्कूली राज्य स्तरीय शतरंज क्रीडा प्रतियोगिता में गुरुग्राम के खिलाड़ी छाए

Sun, 10 Sep 2023 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 07:56 PM IST
विज्ञापन
Gurugram players dominate in school state level chess competition
फोटो 24
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 19 आयु वर्ग लड़कों में गुरुग्राम प्रथम, फतेहाबाद द्वितीय एवं सोनीपत तीसरे स्थान पर रहा
- स्कूली राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिताओं में शतरंज में गुरुग्राम के खिलाड़ी छाए रहे। रविवार को ये प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा मुख्य तौर पर पहुंचे तो वहीं निदेशालय से यूथ एवं स्पोटर्स अधिकारी रामपाल हुड्डा ने भी दौरा किया। सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) श्रीपाल बंसल एवं सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी (खेल) हरीश शर्मा ने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। शतरंज प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयु वर्ग लड़कों में गुरुग्राम प्रथम, फतेहाबाद द्वितीय एवं सोनीपत तीसरे स्थान पर रहा। 19 वर्ष आयु वर्ग लड़कियों में फरीदाबाद प्रथम, सोनीपत द्वितीय एवं गुरुग्राम तीसरे स्थान पर रहा।
17 वर्ष आयु वर्ग लड़कों में सोनीपत प्रथम, गुरुग्राम दूसरे एवं फरीदाबाद तीसरे स्थान पर रहा। 17 वर्ष आयु वर्ग लड़कियों में गुरुग्राम प्रथम, फतेहाबाद द्वितीय एवं पंचकुला तीसरे स्थान पर रहा। 14 वर्ष आयु वर्ग लड़कों में फरीदाबाद प्रथम, गुरुग्राम द्वितीय एवं सोनीपत तीसरे स्थान पर रहा। 14 वर्ष आयु वर्ग लड़कियों में गुरुग्राम प्रथम फतेहाबाद द्वितीय एवं फरीदाबाद तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


साइकिलिंग 17 वर्ष आयु वर्ग लड़कों में कुरुक्षेत्र प्रथम, जींद दूसरे स्थान पर रहा
पिहोवा के नेशनल हाईवे 152 पर साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी पिहोवा विरेंद्र गर्ग रहे। उन्होंने कहा कि खेलों में जीतना महत्वपूर्ण नहीं है अपितु भाग लेना जरूरी है। 17 वर्ष आयु वर्ग लड़कों में कुरुक्षेत्र प्रथम, जींद दूसरे व पानीपत तीसरे स्थान पर रहा। 17 वर्ष आयु वर्ग लडकियों में झज्जर प्रथम, गुरुग्राम दूसरे एवं कुरुक्षेत्र तीसरे स्थान पर रहा। साइकिलिंग 19 वर्ष आयु वर्ग लड़कों में हिसार प्रथम, कैथल द्वितीय एवं झज्जर तीसरे स्थान पर रहा। इसी आयु वर्ग में लड़कियों में कुरुक्षेत्र प्रथम, फतेहाबाद दूसरे एवं झज्जर तीसरे स्थान पर रहा। 14 वर्ष आयु वर्ग लडकों में कुरुक्षेत्र प्रथम, करनाल दूसरे स्थान पर व झज्जर तीसरे स्थान पर रहा। 14 वर्ष आयु वर्ग लड़कियों में करनाल प्रथम, फ़तेहाबाद दूसरे व कुरुक्षेत्र तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




11 को संपन्न होंगी हॉकी प्रतियोगिताएं
शाहबाद में चल रही हॉकी प्रतियोगिता का समापन का 11 सितंबर को होगा। इसमें रविवार को 14 वर्ष आयु वर्ग लड़कों में फतेहाबाद ने झज्जर को 3-0 से रोहतक ने हिसार को 4-0 से, भिवानी ने करनाल को 0 से 2-0 हराया। 17 वर्ष आयु वर्ग लड़कों में कुरुक्षेत्र ने यमुनानगर को 5-0 से, रेवाड़ी ने पानीपत को 3-0 से, अंबाला ने झज्जर को 4-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed