फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram number one in the state in recovery rate

रिकवरी रेट में प्रदेश में गुरुग्राम नंबर वन

Wed, 07 Jul 2021 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Gurugram number one in the state in recovery rate
गुरुग्राम। जिले में मरीजों की सर्वाधिक संख्या होने के बावजूद रिकवरी रेट में गुरुग्राम प्रदेश में पहले पायदान पर पहुंच गया है। 99.44 फीसदी के साथ गुरुग्राम पहले व 99.42 फीसदी के साथ सोनीपत दूसरे तथा 99.25 फीसदी के साथ फरीदाबाद तीसरे स्थान पर है। वहीं, इस सूची में 96.67 फीसदी के साथ कैथल सबसे नीचे है। कोरोना की रिकवरी रेट के मामले में गुरुग्राम जिला देश के 14 बड़े राज्यों की राजधानी व 4 केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में काफी बेहतर स्थिति में है। इस बारे में जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए कार्यरत प्रत्येक व्यक्ति ने एक टीम की तरह कार्य किया है।
विज्ञापन

यह सभी की मेहनत का ही परिणाम है जो गुरुग्राम रिकवरी रेट में पहले पायदान पर पहुंचा है। डॉ. गर्ग ने बताया कि आंध्र प्रदेश की राजधानी विशाखापट्टनम, बिहार की राजधानी पटना, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, गुजरात की राजधानी गांधीनगर, हिमाचल की राजधानी शिमला, झारखंड की राजधानी रांची, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू, केरल की राजधानी तिरुवंतपुरम, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई, राजस्थान की राजधानी जयपुर, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की तुलना में गुरुग्राम 99.44 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर काबिज है।
विज्ञापन

चार केंद्र शासित प्रदेशों से भी आगे
जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि देश के चार मुख्य केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) की तुलना में भी गुरुग्राम काफी ऊपर है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का रिकवरी रेट 98.19, चंडीगढ़ 98.5, पुडुचेरी 96.92 व अंडमान निकोबार का रिकवरी रेट 98.08 फीसदी है। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के समय गुरुग्राम भी देश के अन्य बड़े शहरों की तरह सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले शहरो में से एक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed