फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   gurugram news things worsened when outsiders came for Namaz in Pataudi in 2013

नमाज पढ़ रहे लोगों पर हमला: 2013 में भी पटौदी में बाहरी लोगों के आने पर बिगड़ी थी बात, लेकिन तब प्रशासन ने...

Fri, 14 Oct 2022 08:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 14 Oct 2022 08:17 AM IST
सार

2013 में भी पटौदी में बाहरी लोगों के नमाज पढ़ने के लिए आने पर बात बिगड़ गई थी। उस दौरान प्रशासन ने ग्रामीणों और मुस्लिम समाज के बीच समझौता कराया था। यहां बाहरी लोगों के आने पर पाबंदी लगी थी। 

विज्ञापन
gurugram news things worsened when outsiders came for Namaz in Pataudi in 2013
घायल जागे खान और उम्मेद खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के पटौदी में जिस जगह पर नमाज को लेकर विवाद हुआ है, वहां नमाज के लिए बाहरी लोगों के आने पर 2013 में भी बात बिगड़ी थी लेकिन बाद में प्रशासन ने समझौता करा दिया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक मजार को मस्जिद के तौर पर विकसित करने की प्रक्रिया चलने लगी तो पटौदी एसडीएम के द्वारा समझौता कराया गया था। 
विज्ञापन


इस समझौते के तहत नमाज के लिए बाहरी लोगों को न बुलाने पर सहमति बनी थी, लेकिन इसी बीच पिछले कुछ दिनों से भोड़ाकलां स्थित सैय्यद की पीर पर रंगाई-पुताई व साज-सज्जा का काम चलने लगा था। इससे बाहरी लोगों के आने की आशंकावश कुछ लोगों ने बुधवार शाम को मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया था। 
विज्ञापन


दूसरी ओर मामले की जांच करती हुई पुलिस बाजार में पहुंची और वहां से दो लोगों के मोबाइल जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिए। पुलिसकर्मियों ने लोगों से कहा कि वह थाने में आकर अपने मोबाइल ले जाएं। इस पर बाजार में दुकानदारों में भी नाराजगी रही। पुलिस की इस कार्रवाई की वजह से पटौदी बाजार कुछ समय के लिए बंद भी हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी महेंद्र ने बताया कि स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी लोग भी यहां पर आकर नमाज अदा करने लगे हैं। पिछले दिनों एक नमाजी की मोटरसाइकिल भी चोरी हो गई, जिसके लिए बेवजह बाजार के लोगों को जिम्मेदार माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed