फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram News Singer Fazilpuria Attack News Attackers Rented Car From Sonipat Full News in Hindi

गायक फाजिलपुरिया पर हमला: सोनीपत से किराये पर ली थी कार... हमलावरों ने पहले की थी रेकी; पढ़ें नया खुलासा

Wed, 16 Jul 2025 02:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Jul 2025 02:09 PM IST
सार

गायक राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। फाजिलपुरिया पर हमला करने वाले सोनीपत से किराये पर कार लेकर आए थे। आरोपियों ने हमले से राहुल फाजिलपुरिया रेकी की थी।

विज्ञापन
Gurugram News Singer Fazilpuria Attack News Attackers Rented Car From Sonipat Full News in Hindi
Singer Fazilpuria Attack - फोटो : अमर उजाला/फेसबुक

विस्तार

गुरुग्राम में गायक राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है। वारदात में इस्तेमाल हुई कार बिलासपुर क्षेत्र से बरामद हुई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मिले वाहन नंबर के आधार पर कार मालिक की पहचान सोनीपत के सुशील के रूप में हुई है जिससे हमलावर कार किराये पर लेकर आए थे।
विज्ञापन


गुरुग्राम पुलिस कार मालिक सुशील तक पहुंची तो उसने बताया कि उसकी रोमियो कार रेंटल सर्विस के नाम से एजेंसी है जो किराये पर कार उपलब्ध कराती है। पूछता में पता चला कि 11 जुलाई की सुबह 10:40 बजे पंच कार को सोनीपत के दीपालपुर गांव निवासी गौतम को 2,200 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से किराये पर दी थी। गौतम ने अपना आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस दिया था।
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि गौतम का लाइसेंस जनवरी 2025 में ही बना था। ऐसे में इन दस्तावेजों से पुलिस को आरोपी का फोटो भी मिल गया है। पुलिस दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीपीएस से कार को किया ट्रैक
कार को जीपीएस से ट्रैक किया है। पुलिस जीपीएस के माध्यम से ही उन स्थानों की सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है, जहां पर उक्त गाड़ी की मूवमेंट रुकी थी। ऐसे स्थानों पर पुलिस टीम जाकर निरीक्षण कर रही है ताकि मामले संबंधी कोई सुराग हाथ लग सके।
 

हमलावरों ने पहले की थी फाजिलपुरिया की रेकी
आरोपियों ने हमले से राहुल फाजिलपुरिया रेकी की थी। सोमवार को जिस वक्त गाड़ी पर फायरिंग हुई, उस समय फाजिलपुरिया अकेले ही सफेद रंग की थार गाड़ी में फाजिलपुर गांव से सेक्टर-80 स्थित घर जा रहे थे। सेक्टर-71 के पास उनकी गाड़ी पर फायरिंग की गई थी। आरोपियों को पता था कि फाजिलपुरिया अकेले ही गाड़ी में हैं। जिस स्थान पर गाड़ी पर फायरिंग की गई थी, वहां पर सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगे हैं।
 

मामले में पुलिस को एक और सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है। इस फुटेज में राहुल फाजिलपुरिया की थार गाड़ी का टाटा पंच कार पीछा करते हुए दिख रही है। हालांकि दोनों गाड़ियों की एक ही लोकेशन पर पहुंचने में 10 सेकंड का समय आ रहा है।

 

सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि किस तरह से सफेद रंग की थार गाड़ी बीते सोमवार की शाम 5:54 बजे फाजिलपुर की तरफ जा रही है। इसके ठीक 10 सेकंड बाद एक सफेद रंग की काली छत वाली पंच कार भी इसी तरफ जा रही है। 

गायक राहुल फाजिलपुरिया ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि पंच कार में सवार होकर बदमाशों ने उसकी गाड़ी को बीच रास्ते में रुकवा लिया और उस पर फायरिंग की। हालांकि इस फायरिंग में वह बच गए और अपनी जान बचाकर भागे।

 

लोहे के एंगल पर लगी गोली
पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की तो लोहे की एंगल पर गोली लगने का निशान मिला है। पुलिस ने लोहे की जालियों को सबूत के तौर पर ले लिया है। फायरिंग में दो गोली चलने की बात सामने आई है, जिसमें पुलिस को जांच के दौरान एक गोली का निशान ही मिला है।

कार के आधार पर आरोपी की पहचान की जा चुकी है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी से पूछताछ के बाद ही मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान हो सकेगी। -संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed