फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram News: Notice to three builders for ignoring GRP rules

Gurugram News:ग्रैप के नियमों की अनदेखी पर तीन बिल्डरों को नोटिस

Sun, 10 Nov 2024 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Gurugram News: Notice to three builders for ignoring GRP rules
ग्रैप के नियमों की अनदेखी करने पर तीन बिल्डरों को हरियाणा क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नोटिस जारी किया है। चंडीगढ़ से आई टीम ने स्थानीय प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों से छह निर्माणाधीन परियोजनाओं का दौरा किया था। इसमें तीन परियोजनाओं में निर्माण कार्याें से प्रदूषण फैल रहा था। हरियाणा क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मानेसर के अधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को चंडीगढ़ से एक टीम आई थी। टीम ने स्थानीय अधिकारियों ने साथ छह निर्माणाधीन साइटों का निरीक्षण किया। टीम ने पाया कि तीन निर्माणाधीन साइटों पर ग्रैप के नियमों की अनदेखी की जा रही है। इन जगहों पर सीएंडडी को सही तरीके से नहीं रखा गया था और पानी का छिड़काव भी नहीं हो रहा था। कई कमियां मिलने पर टीम ने गंभीरता से लेते हुए तीन बिल्डरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यदि सही जवाब नहीं मिला तो जुर्माना लगाया जाएगा। करीब 200 लोगों ने जीएमडीए, जिला योजनाकार विभाग समेत अन्य विभागों से निर्माण कार्य की मंजूरी ली हुई है। कंपनियों व बिल्डरों ने डस्ट पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है। इस पर करीब 100 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अधिकारी ने बताया कि प्रदूषण बोर्ड की टीमें लगातार क्षेत्र का दौरा कर रही है और नियमों की अनदेखी करने वालों का चालान कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए गाइड लाइन तो जारी हो रही हैं, लेकिन उनका पालन नहीं हो रहा है। 500 वर्ग मीटर या इससे बड़े प्लॉट धारकों या बिल्डरों को निर्माण या तोड़फोड़ करने से पहले हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के डस्ट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। इसमें अधिकांश बिल्डर नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। गुरुग्राम में सबसे ज्यादा प्रदूषण निर्माण कार्यों के दौरान उड़ने वाली धूल के कारण होता है।
विज्ञापन

शहर की हवा खराब श्रेणी में, एक्यूआई 252 किया गया दर्ज

गुरुग्राम। साइबर सिटी में शनिवार को शहर की हवा खराब श्रेणी में रही। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 252 दर्ज किया गया। इसके अलावा विकास सदन का वायु गुणवत्ता सूचकांक-178, सेक्टर-51 का वायु गुणवत्ता सूचकांक-280, टेरी ग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक-238, सेक्टर-2 आईएमटी मानेसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक-281 दर्ज किया गया। इसके अलावा शनिवार को आसमान में हल्की धुंध छाई रही। शहर का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से अगले चार दिन आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है। साथ ही तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed