{"_id":"613d7652fb2f06037646ec63","slug":"gurugram-news-elderly-woman-brutally-beaten-by-daughter-in-law-video-goes-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: बेरहम बहू ने सास पर की थप्पड़ की बौछार, वायरल वीडियो में पति से बोली-तुमने मुझे मारा क्यों, अब मैं इसे मारूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: बेरहम बहू ने सास पर की थप्पड़ की बौछार, वायरल वीडियो में पति से बोली-तुमने मुझे मारा क्यों, अब मैं इसे मारूंगी
Sun, 12 Sep 2021 09:29 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:29 AM IST
सार
हरियाणा के गुरुग्राम से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति के सामने ही अपनी बीमार बुजुर्ग सास पर थप्पड़ बरसाए। महिला की बेरहमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
महिला ने सास को बेरहमी से पीटा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क इलाके के एक घर में बहू द्वारा अपनी बीमार बुजुर्ग सास को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो दो दिन से वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली है।
अंशु जिंदल ने पुलिस को बताया है कि वह मकान में ऊपर की मंजिल पर रहती है, जबकि बहू-बेटा बच्चों सहित पहली मंजिल पर रहते हैं। बुढ़ापे व बीमारी की वजह से अब उनसे काम नहीं होता, इसलिए बेटे से काम के लिए घरेलू सहायिका रखने के लिए कहा था। इसी बात पर बहू कविता आग-बबूला हो गई और मारपीट करने लगी। शुक्रवार देर शाम थाने पहुंची बुजुर्ग का कहना है कि मारपीट में उनके चेहरे व शरीर पर चोटें भी आई हैं। कई जगह सूजन है। वह पहले से ही शुगर, बीपी आदि बीमारियों का शिकार हैं।
तुमने मुझे मारा क्यों, अब मैं इसे मारूंगी
वीडियो में दिख रहा है कि कविता नाम की महिला अपने पति से कह रही है कि तुमने मुझे मारा क्यों, अब मैं इसे मारूंगी। पति कहता है कि बदतमीजी करना ठीक नहीं है, लेकिन महिला नहीं मानती और इसके बाद वह अपनी सास को थप्पड़ जड़ने लगती है। इस दौरान घर में मौजूद बच्चों के रोने की आवाज सुनाई देती है।
विज्ञापन
आरोपी बहू ने भी अपने साथ हुई मारपीट के मामले में शिकायत दी है। मामले में थाना राजेंद्र पार्क के एसएचओ इंस्पेक्टर सुरेंद्र का कहना है कि मामले में वीडियो व मिली शिकायतों की जांच की जा रही है। इसके आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।