{"_id":"615be7048ebc3e334f7c247f","slug":"gurugram-murder-case-accused-retired-rao-rai-singh-committed-suicide-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: बहू समेत चार लोगों की हत्या करने वाले रिटायर्ड फौजी ने जेल में की आत्महत्या, फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: बहू समेत चार लोगों की हत्या करने वाले रिटायर्ड फौजी ने जेल में की आत्महत्या, फंदा लगाकर दी जान
Tue, 05 Oct 2021 11:17 AM IST
शाहरुख खान
मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम
मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:17 AM IST
सार
गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क में बहू और किरायेदार के परिवार की नृशंस हत्या करने वाले आरोपी रिटायर्ड फौजी ने जेल में फांसी लगाकर जान दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
gurugram murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क में चार लोगों की हत्या का आरोपी रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह ने जेल में आत्महत्या कर ली है। सोमवार देर रात रिटायर्ड फौजी ने अपने बैरक में गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि इकलौते बेटे आनंद पर जांच के लिए दबाव बढ़ रहा था। सुनीता के परिजनों ने आनंद पर भी हत्या का आरोप लगाया था। उन्होंने प्रॉपर्टी विवाद को कारण बताया था।
आपको बता दें कि हरियाणा के गुरुग्राम में 24 अगस्त को देर रात रिटायर्ड फौजी ने अपनी बहू और किराएदार के बीच अवैध संबंधों के शक में बच्ची समेत चार लोगों को बेरहमी से काट डाला था। 65 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी राव राय सिंह ने पुत्रवधू सुनीता यादव (35), किराएदार कृष्ण तिवारी (40), उसकी पत्नी अनामिका तिवारी (34) और बेटी सुरभि (7) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। हमले में किराएदार की तीन साल की बेटी विधि घायल हुई थी।
विज्ञापन
हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को सूचना दी और खुद उसके राधा कृष्ण मंदिर वाली गली में बने मकान पर पहुंच गए।
पुलिस के मुताबिक, मकान की पहली मंजिल पर राय सिंह की पत्नी व पोती जीवित मिले, जबकि पुत्रवधू सुनीता वहीं मृत पड़ी थी। दूसरी मंजिल पर किराएदार कृष्ण, उसकी पत्नी सुरभि और दो बेटियां लहूलुहान मिले। इनमें छोटी विधि को सेक्टर 10 के नागरिक अस्पताल भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया था। फिलहाल वह ठीक है।