{"_id":"61344eeb024c3b2d5c25adc4","slug":"gurugram-murder-case-3-5-crore-fine-became-the-reason-for-the-murder-of-nhai-consultant-owner-of-construction-company-had-killed-two-shooters","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: 3.5 करोड़ का जुर्माना बना एनएचएआई के कंसलटेंट की हत्या की वजह, पत्नी बोली-ईमानदारी की मिली सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: 3.5 करोड़ का जुर्माना बना एनएचएआई के कंसलटेंट की हत्या की वजह, पत्नी बोली-ईमानदारी की मिली सजा
Sun, 05 Sep 2021 10:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:30 AM IST
सार
एनएचएआई के रिटायर्ड परियोजना निदेशक एवं कंसलटेंट आरके चावला के हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरके चावला का कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक ने दो शूटरों से कत्ल कराया था। पुलिस ने मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दो शूटरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
आरके चावला, फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर के पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव ने एनएचएआई के रिटायर्ड परियोजना निदेशक एवं कंसलटेंट आरके चावला की 26 अगस्त को हुई हत्या का खुलासा कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ में यह भी स्पष्ट किया है कि हत्या का कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 14 फुट ओवरब्रिज का समय से निर्माण न होने पर कंस्ट्रक्शन कंपनी मैसर्स ई-5 इन्फ्रास्ट्रक्चर पर लगाया गया साढ़े तीन करोड़ रुपये का जुर्माना रहा है।
यह निर्माण 19 अगस्त 2021 तक पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन इस अवधि में निर्माण तो दूर, ड्राइंग भी पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाई थी। जिसके कारण कंसलटेंट ने कंपनी पर 21 अगस्त को जुर्माना लगा दिया था। वह इस जुर्माना राशि का आदेश निरस्त करने को तैयार नहीं थे। उसी के बाद शूटरों से कंसलटेंट की हत्या की साजिश रची गई थी।
पुलिस आयुक्त के अनुसार, हत्या में गिरफ्तार मुख्य आरोपी कंस्ट्रक्शन कंपनी मैसर्स ई-5 इन्फ्रास्ट्रेक्चर के मालिक करणदीप श्योराण (29) निवासी साकेत कॉलोनी जिला हिसार, हाल निवासी गुरुग्राम है। अन्य में नवीन बिस्ला (31) निवासी गांव उरलाना पानीपत हरियाणा, विकास (33) निवासी हिसार सिटी हाल निवासी गुरुग्राम तथा अमित नेहरा (26) निवासी आलमपुर भिवानी हरियाणा हाल निवासी गोल्फ सेक्टर- 65 गुरुग्राम है।
विज्ञापन
26 अगस्त को हुई थी समीक्षा बैठक
इस मामले को सुलझाने के लिए 26 अगस्त को जयपुर स्थित कार्यालय में समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। जिसमें जुर्माना वापस करने के प्रयास किए गए लेकिन इसमें कंस्ट्रक्शन कंपनी के पक्ष में कोई बात नहीं बन पाई तो बैठक से निकलते ही कंसलटेंट आरके चावला की दो शूटरों से हत्या करा दी गई।

कार्यालय से निकलते ही मारी थी गोली
जयपुर के पुलिस आयुक्त ने बताया कि डीएलएफ (गुरुग्राम) में यूआरएस स्कॉट विल्सन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का मुख्यालय है जो कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 14 फुट ओवरब्रिज का निर्माण कर रही है। इस कंपनी में एनएचएआई के रिटायर्ड परियोजना निदेशक आरके चावला कंसलटेंट के पद पर तैनात हैं।
इस कंपनी ने ही मैसर्स ई-5 इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी को 35 करोड़ रुपयों में 14 फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराने का जिम्मा सौंपा था। कंसलटेंट 26 अगस्त को वैशाली नगर स्थित कार्यालय में समीक्षा बैठक के बाद गुरुग्राम वापस आ रहे थे। कार्यालय से निकलते ही रास्ते में दो शूटरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
पुलिस को शूटरों की तलाश
पुलिस आयुक्त के अनुसार, मुख्य आरोपी ने हत्या के लिए दो शूटरों को 15 लाख रुपये भी दिए थे। इस मामले की जांच के लिए जयपुर, गुरुग्राम, हिसार सहित आधा दर्जन शहरों में पुलिस की कई टीमों ने पड़ताल की थी। करीब 500 सीसीटीवी कैमरा और कई दर्जन मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली थी। उसी के बाद इस हत्याकांड का खुलासा हुआ है।
दिन और रात जुटी जयपुर पुलिस की 12 टीमें
इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए जयपुर पुलिस की 12 टीमों में 100 पुलिस कर्मी तथा अधिकारी जुटे रहे। इन टीमों ने कई दर्जन मोबाइलों की कॉल डिटेल निकाली। इन कॉल डिटेल के आधार पर परत दर परत हत्या से जुड़ी जानकारियां मिलती रहीं। पुलिस आयुक्त के अनुसार यह हत्याकांड राजस्थान पुलिस के लिए चुनौती था।

‘पति को ईमानदारी से काम करने के एवज में मौत मिली’
कंसलटेंट आरके चावला की हत्या का खुलासा होने के बाद उनकी पत्नी शोभा चावला का कहना है कि उनके पति की ईमानदारी से काम करने की एवज में हत्या की गई है। आरके चावला हत्या का खुलासा होने के बाद शोभा चावला के कई सवाल हैं। उनका कहना है कि पति ने इतना ही गुनाह किया था वह अपने दायित्व को ईमानदारी से निभा रहे थे।
हत्या के आरोपी ने आदेश बदलवाने के लिए तमाम प्रलोभन दिए लेकिन उन्होंने सब को दर किनार करते हुए ईमानदारी का रास्ता चुना था। पति के न रहने से परिवार उजड़ गया। वह इन दिनों न्यू गुरुग्राम स्थित एक सोसाइटी के फ्लैट में बेटे के साथ रह रहीं हैं। उन्होंने इस खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी पर जयपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया है।