फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Metro: Eight roads will be developed in a modern way

गुरुग्राम मेट्रो : आधुनिक तरीके से होगा आठ सड़कों का विकास

Sun, 06 Oct 2024 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Gurugram Metro: Eight roads will be developed in a modern way
कई जगहों पर नीचे अंडरपास, उसके ऊपर सड़क व उस पर मेट्रो पिलर बनाए जाएंगे
विज्ञापन

मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक प्रस्तावित है ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रेल
अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में तेजी आने की उम्मीद है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने कॉरिडोर के बीच आने वाले प्रमुख आठ सड़कों और इससे जुड़ी सड़कों के विकास कार्य कराने से संबंधित जानकारी देने को कहा है। साथ ही कहा है कि सड़क विकास योजनाएं मेट्रो रेल को ध्यान में रखकर बनाई जाएं। जीएमडीए के बख्तावर चौक व रेजांगला चौक पर अंडरपास निर्माण कराने की योजना है। ऐसे में जीएमआरएल का प्रयास है कि अंडरपास के ऊपर सड़क और उस पर पिलर बने ताकि ज्यादा जगह कवर न हो।
गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) की ओर से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से साइबर सिटी तक 28.05 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन पर काम किया जा रहा है। जीएमआरएल कॉरिडोर के बीच में आने वाली सड़क, सीवर-पानी, बिजली की लाइनें हटाने को लेकर रणनीति बन रही है। परियोजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि आठ अक्तूबर के बाद चुनाव आचार संहिता खत्म हो जाएगी। ऐसे में लंबित कार्याें में तेजी लाई जाएगी। इसमें सबसे प्रमुख डिटेल डिजाइन बनाने के लिए एजेंसी को काम अलाॅट करना प्रमुख है।
विज्ञापन

जीएमआरएल ने सभी विभागों से कहा कि मेट्रो कॉरिडोर में आने वाली सड़कों पर अंडरपास और फ्लाईओवर या अन्य कार्य कराने से पहले उन्हें जानकारी दी जाए। जिससे की मेट्रो परियोजना से विकास कार्य प्रभावित न हो। शहर की कई सड़कों पर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से अंडरपास और फ्लाईओवर प्रस्तावित हैं। ऐसे में जीएमआरएल ने कहा कि निर्माण का प्लान उससे साझा किया जाए ताकि मेट्रो पिलर्स समेत अन्य बातों का ध्यान रखा जाए। मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि साइबर सिटी से सेक्टर 55 तक मास्टर रोड पर अंडरपास, सड़क और रैपिड मेट्रो जा रही है। ऐसे में इसी प्रकार ओल्ड मेट्रो परियोजना की आठ प्रमुख सड़कों पर भी काम किया जा सकता है। इसलिए सभी विभागों से सड़क विकास संबंधी योजनाओं को साझा करने को कहा गया है ताकि इसी अनुसार काम हो। मेट्रो कॉरिडोर में आठ प्रमुख सड़कों में राव गजराज सिंह मार्ग, मेजर सुशील आइमा मार्ग, कार्टरपुरी मार्ग, रेजांगला रोड, ओल्ड रेलवे स्टेशन, नेकीराम रोड, कारगिल शहीद सुखबीर रोड व नेताजी सुभाष रोड शामिल हैं। इसके अलावा मेट्रो कॉरिडोर में सेक्टर 29, भगवान महावीर मार्ग, संतोष यादव मार्ग, सेक्टर 40 रोड, राव रुपचंद्र मार्ग, झाड़सा मार्ग, मेन सेक्टर रोड सेक्टर 46, समसपुर तिगांव रोड, सेक्टर 39, सोहना हाईवे, खाड़सा रोड, सेक्टर 37 रोड, ओल्ड खाड़सा रोड, सेक्टर-9, 9ए, सूर्या विहार रोड, हुडा मार्केट, न्यू रेलवे रोड, हनुमान मंदिर रोड, शीतला माता मंदिर रोड, सराय मार्ग, गोशाला रोड, नजफगढ़-गुरुग्राम रोड, सेक्टर 23 रोड, उद्योग विहार समेत 34 से ज्यादा रोड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन

इसमें मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मुख्य गलियारा (26.65) किमी और बसई गांव से द्वारका एक्सप्रेसवे तक (1.85 किमी) शामिल है। मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन से आगे सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज- 6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9, सेक्टर 7, सेक्टर 4, सेक्टर-5 , अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23 ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-4, उद्योग विहार फेज-5 व साइबर सिटी समेत कुल 27 स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed