{"_id":"6654eb45a49ca4749c0e58c4","slug":"gurugram-metro-collected-soil-samples-from-100-places-and-sent-them-to-laboratory-for-testing-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-31685-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम मेट्रो : 100 जगहों से मिट्टी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे प्रयोगशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम मेट्रो : 100 जगहों से मिट्टी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे प्रयोगशाला
विज्ञापन
मेट्रो के नए रूट पर 120 स्थानों से लिए जाने हैं नमूने, जांच रिपोर्ट पर बनेंगे पिलर्स
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुराने शहर को जोड़ने वाली मेट्रो परियोजना के लिए मिट्टी की जांच का कार्य जून तक पूरा हो जाएगा। अभी तक 100 जगहों से मिट्टी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे जा चुके हैं। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक 120 जगहों से मिट्टी के नमूने लिए जाने हैं। पुराने शहर से जोड़ने वाली 28.05 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन पर 27 स्टेशन होंगे।
गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने मिट्टी की जांच के लिए एक एजेंसी को कार्य दिया हुआ। कंपनी मिट्टी की जांच मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सेक्टर 37 तक कर चुकी है। मिट्टी की जांच की रिपोर्ट के अनुसार ही निर्माण कार्य होंगे। मिट्टी की जांच का कार्य कर रही एजेंसी के बिजेंद्र सिंह ने बताया कि 100 जगहों से मिट्टी के नमूने लिए जा चुके हैं। उनका कहना है कि तीस मीटर तक मिट्टी के नमूने लिए गए हैं। अभी तक मिट्टी की गुणवत्ता सही मिली है। कंपनी को सेक्टर 9 तक मिट्टी की जांच का कार्य मिला है। बिजेंद्र ने बताया कि जून तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। इसके लिए मिट्टी जांच की जगहों की मार्किंग की जा चुकी है। पूरी रिपोर्ट बनाकर गुरुग्राम मेट्रो को दी जाएगी।
-- --
सलाहकार रखने के लिए जल्द खुलेगा टेंडर
गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से साइबर सिटी तक मेट्रो लाइन निर्माण के लिए सामान्य सलाहकार रखने के लिए टेंडर जारी किया हुआ है। इसका अभी टेंडर नहीं खोला गया है। गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के तहत मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाना है। इसके लिए राइट्स ने दिसंबर 2021 में लाइन के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की थी, जिसके आधार पर परियोजना को लागू करने की योजना है। इस पर करीब 5452 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस प्रोजेक्ट को चार साल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा डिटेल डिजाइन कंसल्टेंट के लिए पहले ही टेंडर जारी किया गया है। इस पर भी जल्द फैसला कर लिया जाएगा। इसमें सभी 27 एलिवेटेड स्टेशनों का ले आउट प्लान भी शामिल है। साथ ही फुट ओवर ब्रिज, कल्वर्ट आदि का डिजाइन भी शामिल रहेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
ये होंगे स्टेशन
मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन से आगे मेट्रो का विस्तार होना है। सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज- 6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9, सेक्टर 7, सेक्टर 4, सेक्टर-5 , अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-4, उद्योग विहार फेज-5 व साइबर सिटी समेत अन्य शामिल है।