फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram may soon get 100 AC buses, purchase on the agenda

Gurugram News: गुरुग्राम को जल्द मिल सकती हैं 100 एसी बसें, परचेज एजेंडे में शामिल

Sat, 17 Jan 2026 07:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Gurugram may soon get 100 AC buses, purchase on the agenda
सीएम की अध्यक्षता में होने वाली 19 जनवरी को होने वाली हाई पावर परचेज कमेटी में रखा जाएगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पीएम ई-बस सेवा के तहत नौ मीटर वाली इलेक्ट्रिक बसें गुरुग्राम को जल्द मिल सकती हैं। सीएम की अध्यक्षता में 19 जनवरी को होने वाली हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी में इसे रखा जाएगा। योजना के तहत गुरुग्राम को 100 ई-एसी बसें मिलनी हैं।

गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की ओर से शहर में गुरुगमन नाम से सिटी बस सेवा का संचालन किया जा रहा है। जीएमसीबीएल की ओर से सेक्टर-दस और सेक्टर-52 बस डिपो से विभिन्न रूटों पर 150 बसों का संचालन हो रहा है। अभी पूरे जिले में गुरुगमन की बस सेवा बेहतर नहीं है। ऐसे में इसके सुधार के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से ई-बसें दी जानी हैं। तकनीकी बोलियों के मूल्यांकन के बाद योग्य बोलीदाताओं की वित्तीय बोलियां 17 फरवरी 2024 को खोली गईं थी। हालांकि, बाद में यह मामला दिल्ली हाईकोर्ट में चला गया था। दिल्ली उच्च न्यायालय 4 सितम्बर 2025 को फैसला सुनाया और मामला सुलझ गया है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत गुरुग्राम व फरीदाबाद को 100-100 बसें 9 मीटर स्टैंडर्ड फ्लोर एसी मिलेंगी। पीएम ई-बसें लेने के लिए सीएम की अध्यक्षता होने वाली हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी में मंजूरी के लिए अब रखा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद कंपनी बसों की सप्लाई करेगी। ई-एसी बसों को देखते हुए जीएमडीए ने सेक्टर दस में चार्जिंग स्टेशन तैयार करा लिया है। सेक्टर-48 में सात एकड़ में ई-बसों के लिए डिपो तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed