{"_id":"5e555e008ebc3ef3b3043e17","slug":"gurugram-marathon-gurgaon-news-noi4945640182","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम मैराथन को सफल बनाने के लिए कई जगह प्रमोशनल रन आयोजित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम मैराथन को सफल बनाने के लिए कई जगह प्रमोशनल रन आयोजित की
विज्ञापन
गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीयमहिला दिवस पर होने वाली मैराथन को सफल बनाने के लिए दौड़ का आयोजन
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में होने वाली राज्य स्तरीय मैराथन से अधिक से अधिक महिलाओं से जोड़ने के लिए मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में प्रमोशनल रन आयोजित की गई। जिला के गांव बजघेड़ा, पटौदी और डीएलएफ सेक्टर-29 में महिलाओं ने दौड़ लगाते हुए स्वयं को मैराथन के लिए तैयार किया। इसके अलावा उन्होंने अन्य महिलाओं को भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। मैराथन के लिए अब तक 33 हजार से अधिक महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
गुरुग्राम मैराथन-2020 में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को शामिल करने के लिए प्रतिदिन प्रमोशनल रन आयोजित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी और खेल विभाग के प्रधान सचिव ओपी सिंह का कहना है कि मैराथन के लिए उत्साह के साथ महिलाएं रजिस्ट्रेशन करवा रही हैं। उन्होंने बताया कि मैराथन में भाग लेने के लिए अन्य को प्रेरित करने को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में प्रमोशनल रन करवाई जा रही है। इस रन में रजिस्टर्ड महिलाओं ने भाग लेते हुए दौड़ लगाई। मैराथन के लिए तैयार करवाई गई टी-शर्ट पहनकर अन्य महिलाओं को भी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रेरित किया।
पटौदी में भी लगाया कियोस्क
पटौदी में महिलाओं को मैराथन से जोड़ने के लिए उनके रजिस्ट्रेशन को लेकर कियोस्क भी लगाया गया। दरअसल, जो महिलाएं स्वयं रजिस्ट्रेशन करने में समर्थ नहीं है वे कियोस्क में जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकती है।
विज्ञापन
मैराथन में शिरकत करेंगे सेलेब्रिटी
मैराथन के लिए अभिनेता राजकुमार राव, बबीता फौगाट, रनर रत्ना वर्मा, जतिन अरोड़ा, श्वेता, गुरलीन अरोड़ा, गौरव पंत, एंकर विनीत मल्होत्रा आदि सोशल मीडिया के माध्यम से गुरुग्राम मैराथन में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की कर रहे है।