फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram manesar 9 january mahapanchayat big agitation policy

गुरुग्राम: मानेसर में नौ जनवरी को फिर महापंचायत, बड़े आंदोलन की बनेगी रणनीति

Fri, 31 Dec 2021 05:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 31 Dec 2021 05:38 PM IST
सार

पंचायत में कानूनी विकल्प पर विचार विमर्श करने के साथ ही बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी। इस समय मानेसर निगम के गांवों के लोगों में सरकार के प्रति आक्रोश पनप रहा है।

विज्ञापन
Gurugram manesar 9 january mahapanchayat big agitation policy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मानेसर नगर निगम क्षेत्र में बड़े आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जा रही है। 29 की महापंचायत के बाद ग्रामीण नगर निगम को भंग कराने के लिए लोग अधिक मुखर नजर आ रहे हैं। अब दोबारा नौ जनवरी को फिर से महापंचायत आहूत की गई है। इस पंचायत तक गठित कमेटी कानूनी विशषेज्ञों से तमाम कानूनी पहलुओं पर चर्चा कर लेगी।

विज्ञापन


पंचायत में कानूनी विकल्प पर विचार विमर्श करने के साथ ही बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी। इस समय मानेसर निगम के गांवों के लोगों में सरकार के प्रति आक्रोश पनप रहा है। लोगों का कहना है कि निगम को भंग कराने के लिए वो किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। अगर पर चक्का जाम से लेकर आमरण अनश्न, निगम का काम ठप करना पड़ा तो उससे भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


क्षेत्र के शिक्षाविद एवं बाबा न्यारम साध गौशाला के संरक्षक मास्टर बलबीर सिंह तथा मानेसर के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश यादव ने कहा कि  ग्रामीणों ने नगर निगम के गठन को न्यायालय में चुनौती देने तथा महाआंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी 9 जनवरी को फिर से महापंचायत बुलाई गई है जिसमें आगे की रणनीति बनाए जाएगी।  इन लोगों ने कहा कि सरकार को हर हाल में निगम को भंग करना होगा। इन लोगों का आरोप है कि ग्रामीणों को विकास का झूठा सब्जबाग दिखाकर पंचायतों का अरखों रुपए पर डाका डालने के लिए निगम का गठन का किया गया है। निगम लूट के अड्डे के सिवाय कुछ नहीं है। वो पंचायती राज के पक्षधर है। सरकार को वापिस पंचायती राज बहाल करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed