गमला चोर गिरफ्तार: लग्जरी कार से चोरी किए थे G-20 सम्मेलन में लगे गमले, अब हवालात पहुंचा
गुरुग्राम में जी-20 शिखर सम्मेलन से ठीक एक दिन पहले एक व्यक्ति ने शहर की छवि दागदार करने का काम किया है। सम्मेलन से पहले सौंदर्यीकरण के लिए रखे गए गमलों को चोरी करने का मामला सामने आया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम में जी-20 सम्मेलन के तहत सड़क पर सजाए गए गमलों को चुराने वाला शख्स गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान मनमोहन (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने जानकारी दी है कि उसने आरोपी के पास से चुराए गए गमले बरामद किए और वारदात में प्रयुक्त कार जब्त कर ली है।
क्या है पूरा मामला
गुरुग्राम में जी-20 शिखर सम्मेलन से ठीक एक दिन पहले एक व्यक्ति ने शहर की छवि दागदार करने का काम किया है। सम्मेलन से पहले सौंदर्यीकरण के लिए रखे गए गमलों को चोरी करने का मामला सामने आया है। यह व्यक्ति रखे गए गमलों को चोरी करके अपनी लग्जरी कार में रख रहा था।
किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) की शिकायत पर थाना डीएलएफ फेज-3 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपी और उसकी गाड़ी की तलाश की जा रही है। शहर में एक मार्च से शुरू हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के दिल्ली बार्डर स्थित एंबियंस मॉल के पास सजावट के लिए फूलों के गमले रखे थे।
इस मामले में प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसके चहल कहते हैं कि इस तरह की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया। आम लोगों से भी अपील है कि अगर वह व्यवस्था में कोई सहयोग नहीं कर सकते तो व्यवस्था को बिगाड़ें भी नहीं। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तहरीर मिलने के बाद थाना डीएलएफ फेज-3 की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.